✕

होम / B टाउन / ₹500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे यूट्यूबर्स; एल्विश यादव, भारती सिंह समेत 5 को समन

₹500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे यूट्यूबर्स; एल्विश यादव, भारती सिंह समेत 5 को समन

पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई यूट्यूबर्स ने अपने पेजों पर HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन को बढ़ावा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कॉमेडियन भारती सिंह और 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर व यूट्यूबर एल्विश यादव के अलावा अभिषेक मल्हान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने ऐप के जरिए 500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में इन दोनों सहित तीन अन्य को तलब किया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को 500 से ज्यादा शिकायतें मिलीं, आरोप लगाया गया कि कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स अपने अकाउंट पर 'हायबॉक्स' (HIBOX) मोबाइप ऐप को प्रमोट कर रहे हैं, उन्होंने लोगों को इस ऐप के जरिए इन्वेस्टेमंट करने का प्रलोभन दिया.

शुरुआत के पांच महीनों में खूब मिला रिटर्न

पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने कहा, HIBOX एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था.' डीसीपी ने कहा कि इस एप्लीकेशन के जरिए आरोपी ने रोजाना एक से पांच फीसदी की गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, जो एक महीने में 30 से 90 फीसदी के बराबर है. इस एप को फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था. इस एप में 30,000 से ज्यादा लोगों ने निवेश किया था. शुरुआती पांच महीनों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला.

जुलाई से पेमेंट बंद

हालांकि, जुलाई से एप ने तकनीकी गड़बड़ियों, कानूनी मसलों, जीएसटी मुद्दों आदि का हवाला देते हुए पेमेंट रोक दिया. डीसीपी तिवारी ने कहा, 'कथित कंपनियां उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना ऑफिस बंद करने के बाद गायब हो गईं.' पुलिस ने कहा कि मास्टरमाइंड शिवराम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके चार अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं.

अगस्त में FIR दर्ज

16 अगस्त को इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) में HIBOX एप्लीकेशन के खिलाफ पुलिस को 29 पीड़ितों की शिकायतें मिलीं. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके निवेश पर हाई रिटर्न का वादा किया गया था. 20 अगस्त को स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और IT एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की.

अलग-अलग जगह से लोगों ने की थी शिकायत

जांच के दौरान, साइबर नॉर्थईस्ट जिले से भी नौ लोगों द्वारा HIBOX एप्लीकेशन के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनके साथ इसी तरह से धोखाधड़ी की गई थी. इन नौ मामलों को IFSO को ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस को नॉर्थईस्ट जिले, बाहरी जिले, शाहदरा और NCRP पोर्टल से 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago