✕

होम / B टाउन / Tiger Shroff, Sunny Leone, Neha Kakkar से ED क्यों करना चाहती है मुलाकात?

Tiger Shroff, Sunny Leone, Neha Kakkar से ED क्यों करना चाहती है मुलाकात?

आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, भाग्यश्री, अभिषेक कृष्णा, सुखविंदर सिंह के नाम भी इस मामले में शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कल से ही सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल खबरों तक हर ओर बस एक ही नाम छाया हुआ है और यह नाम सौरभ चंद्राकर का है. सौरभ चंद्राकर ने हाल ही में 200 करोड़ रूपए खर्च करके शादी की और इस शादी में बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी बुलाया. लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की नजर लगातार सौरभ पर बनी हुई थी और अब आलम ये है कि शादी में पहुंचे सभी बॉलीवुड सितारों को ED ने पूछताछ के लिए बुला लिया है और इनमें टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), नेहा कक्कर (Neha Kakkar), सनी लियॉन (Sunny Leone), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda), विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) के नाम शामिल हैं.

और कौन-कौन है शामिल?
सिर्फ ये बॉलीवुड सितारे ही नहीं बल्कि कई अन्य अभिनेता और गायक भी इस शादी का हिस्सा बने थे, इनमें आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, भाग्यश्री, अभिषेक कृष्णा, सुखविंदर सिंह के नाम भी शामिल हैं. सौरभ चंद्राकर, महादेव बुक ऐप का प्रमोटर है. हाल ही में सौरभ ने दुबई में शादी रचाई थी और इसके लिए उसने 200 करोड़ रूपए खर्च किए थे. महादेव बुक ऐप एक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म है और फिलहाल इसकी जांच ED के द्वारा की जा रही है. ED के साथ-साथ बहुत से अन्य राज्य्तों के पुलिस विभागों द्वारा भी इस बेटिंग ऐप की जांच की जा रही है. 

कैश में हुआ था भुगतान
जांच में अब तक ED द्वारा इकट्ठे किए गए सबूत से यह बात तो साफ हो गई है कि हवाला के माध्यम से 112 करोड़ रुपयों को एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी तक पहुंचाया गया था. इतना ही नहीं, जांच में यह बात भी सामने आई है कि होटल बुक करने के लिए कुल 42 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे और इस राशि का भुगतान कैश के माध्यम से किया गया था. मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि ऐप की सफलता की पार्टी की भी जांच की जा रही है. सौरभ चंद्राकर के साथ-साथ इस मामले में रवि उप्पल का नाम भी सामने आ रहा है. रवि उप्पल भी महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर हैं. 

ED ने संपत्ति को किया फ्रीज
आपको बता दें कि ऐप की सफलता की पार्टी पिछले साल सितंबर में आयोजित की गई थी और इस पार्टी के दौरान भी सौरभ चंद्राकर ने बहुत से बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित किया था. फिलहाल इन सभी बॉलीवुड और अन्य सेलिब्रिटीज पर ED की नजर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड सितारों को इन दोनों ही कार्यक्रमों के लिए हवाला के माध्यम से पेमेंट दी गई थी. महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस में अभी तक ED द्वारा 417 करोड़ रुपए की कीमत वाली संपत्ति को भी सीज किया जा चुका है.
 

यह भी पढ़ें:  शुरुआती तौर पर 11% सबस्क्राइब हुआ देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का IPO!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago