✕

होम / B टाउन / इस एक्टर ने क्यों की डिमांड, आमिर खान को पैसे भेजें लोग? जानें क्या है पूरा मामला

इस एक्टर ने क्यों की डिमांड, आमिर खान को पैसे भेजें लोग? जानें क्या है पूरा मामला

आमिर खान के साथ काम कर चुके एक्टर मानव विज का कहना है कि लोगों को चाहिए कि वो आमिर को 500-500 रुपए ट्रांसफर करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में पाकिस्तानी सैनिक का किरदार निभाने वाले मानव विज चाहते हैं कि लोग आमिर को 500-500 रुपए भेजें. दरअसल, विज का कहना है कि कई लोगों ने उनसे माफी मांगी है कि वो इतनी अच्छी फिल्म को बेमतलब के बायकॉट के चक्कर में देखने थियेटर नहीं गए. जब उन्होंने OTT प्लेटफ़ॉर्म पर इसे देखा, तो लगा कि थियेटर जाना चाहिए था. विज का कहना है कि केवल माफी से काम नहीं चलेगा, ऐसे लोगों को आमिर खान को 500-500 रुपए ट्रांसफर करने चाहिए. 

फ्लॉप हो गई थी फिल्म
इस साल अगस्त में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी चली और उसका बायकॉट शुरू हो गया. बिना देखे ही लोग फिल्म पर सवाल खड़े करने लगे. इस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. 'लाल सिंह चड्ढा' मुश्किल से केवल 58 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई. लेकिन जब इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया, तो खूब तारीफें मिलीं. कई लोगों ने फिल्म को थियेटर में न देख पाने पर दुख जाहिर किया. कुछ ने इसके लिए खेद भी जताया. अब एक्टर मानव विज का कहना है कि लोगों की 'बेवकूफी' के चलते ही 'लाल सिंह चड्ढा' पिट गई और आमिर को बहुत नुकसान उठाना पड़ा. इसलिए अब माफी मांगने और फिल्म की तारीफ करने वालों को आमिर को 500-500 रुपए भेजने चाहिए.

'फॉरेस्ट गम्प' की कॉपी
लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक थी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसका विरोध शुरू हो गया था. आमिर खान के पुराने बयानों का हवाला देकर फिल्म के बायकॉट को लेकर कैंपेन चलाया गया और उसका व्यापक असर भी हुआ. नतीजतन फिल्म बुरी तरह पिट गई, लेकिन जब 'लाल सिंह चड्ढा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो लोगों को अहसास हुआ कि उन्होंने फिजूल के बायकॉट में फंसकर एक अच्छी फिल्म को थियेटर में देखने का मौका खो दिया. मानव विज के मुताबिक, उनसे भी लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने के लिए माफी मांगी. हालांकि, उनका कहना है कि लोगों को माफी मांगने के बजाय आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस को पैसे भेजने चाहिए, ताकि बायकॉट के कारण जो नुकसान हुआ, उसकी कुछ भरपाई हो सके.

नेटफ्लिक्स पर किया पसंद
एक मीडिया हाउस से बातचीत में मानव विज ने हाल ही में कहा था, 'कई लोगों ने ट्विटर पर मुझसे माफी भी मांगी और कहा कि बॉयकॉट के चलते  उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' को सिनेमाघरों में नहीं देखा, लेकिन जब उन्होंने इसे नेटफ्लिक्स पर देखा तो फिल्म काफी पसंद आई. ऐसे लोगों को आमिर खान प्रोडक्शंस के खाते में 500-500 रुपए ट्रांसफर करने चाहिए. कुछ लोगों की बेवकूफी के कारण आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस घाटे में है. बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' देश में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 फिल्म रही. स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद इसे 6.63 मिलियन घंटों से ज्यादा की व्यूअरशिप मिली थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago