होम / B टाउन / Panchayat का फुलेरा आखिर है कहां, तीन सीरीज के बीच कितना बदल गया है गांव?

Panchayat का फुलेरा आखिर है कहां, तीन सीरीज के बीच कितना बदल गया है गांव?

वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है, इसके पिछले दो सीजन को लोगों का ज़बरदस्त प्यार मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन (Panchayat 3) भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 28 मई को रिलीज हुए पंचायत 3 में सबकुछ पहले जैसा ही है, बस कहानी एक नए ट्रैक पर चल निकली है. तीसरे सीजन में लोगों को कई नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे. बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज केवल 3 सीजन पर ही सीमित नहीं रहेगी, इसके कुल 7 से 8 सीजन आएंगे. यानी पंचायत के चाहने वालों को लंबे समय तक एंटरटेनमेंट का डोज मिलता रहेगा. पंचायत 3 के सामने आते ही एक बार फिर से ग्राम पंचायत फुलेरा का नाम सुर्खियों में आ गया है. 

राजस्थान में है इस नाम का गांव 
इंटरनेट पर फुलेरा सर्च किया जा रहा है, लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या वास्तव में ऐसा कोई गांव है? चलिए आपको फुलेरा का पूरा सच बताते हैं और यह भी कि तीन सीजन में वहां क्या बदलाव आया है. वेब सीरीज में फुलेरा गांव को यूपी के बलिया जिले का दिखाया गया है, लेकिन यूपी में ऐसा कोई गांव नहीं है. राजस्‍थान में जरूर फुलेरा नाम का गांव है. तो क्या पंचायत की शूटिंग राजस्थान में हुई है? इसका जवाब है नहीं. दरअसल, इस वेब सीरीज को मध्‍यप्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया गांव में शूट किया गया है. 

महोड़िया गांव का है पंचायत भवन  
पंचायत-3 दिखाया गया पंचायत भवन महोड़िया गांव का असली पंचायत भवन है. इसी तरह, प्रधान जी का घर, गांव मंदिर और पानी की टंकी भी असली में वहां मौजूद हैं. वेबसीरीज पूरी शूटिंग सीहोर के ग्राम महोड़िया पंचायत भवन के साथ ही गांव के आस-पास के इलाकों में की गई है. पहला सीजन 2019 में शूट किया गया था, दूसरा सीजन 2021 में और तीसरे सीजन की शूटिंग जून 2023 में 2 महीने में पूरी हुई थी. इसी 28 मई को पंचायत 3 रिलीज हुआ है. महोड़िया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 48 किमी और इंदौर से 153 किमी दूर है. 

पहले से ज्यादा सुध ले रही सरकार
पंचायत की शूटिंग से पहले तक इस गांव के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं थी. लेकिन अब यह किसी सेलिब्रटी की तरह फेमस हो गया है. लोग दूर-दूर से यहां घूमने आने लगे हैं. वैसे तो यहां घूमने के लिए कुछ खास नहीं है, लेकिन लोग यह देखकर ही खुश हो जाते हैं कि वेब सीरीज में उन्होंने ऑन स्क्रीन जो कुछ देखा, वो असली में मौजूद है. पंचायत 1 से लेकर पंचायत 3 तक गांव में काफी कुछ बदला है. मीडिया पर छाने के बाद अब गांव में पहले से ज्यादा साफ-सफाई रहने लगी है. ग्रामीण इस बात से खुश हैं कि इस वेब सीरीज ने उनके गांव को लोकप्रिय बना दिया है. साथ ही सरकार और प्रशासन भी पहले की तुलना में उनकी अधिक सुध लेने लगा है.      

किसको, मिली कितनी फीस?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर मध्य प्रदेश के इस गांव को फेमस करने वाले पंचायत-3 के कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के लिए कितना पैसा मिला है. इस सीजन में भी जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और चंदन रॉय नजर आ रहे हैं. नीना गुप्ता उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव की सरपंच मंजू देवी के किरदार में हैं और रघुबीर यादव उनके पति बृज भूषण दुबे की भूमिका में हैं. फैसल मलिक उप-प्रधान प्रह्लाद पांडे बने हैं और चंदन रॉय पंचायत सचिव के सहायक विकास के किरदार में हैं. जबकि अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी बने हैं. पंचायत सचिव की भूमिका के लिए अभिषेक ने एक एपिसोड 70,000 रुपए लिए हैं.

दूसरे नंबर पर हैं नीना गुप्ता
ग्राम फुलेरा की सरपंच बनीं नीना गुप्ता को प्रति एपिसोड 50,000 रुपए फीस मिली है. इस तरह वह जितेंद्र के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं 'पंचायत' की कलाकार हैं. रघुबीर यादव को प्रति एपिसोड 40,000 रुपए मिले हैं. जबकि उप-प्रधान प्रह्लाद पांडे का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक ने हर एपिसोड के लिए 20,000 रुपए चार्ज किए हैं. इसी तरह, पंचायत के कार्यालय सहायक विकास की भूमिका में नजर आए चंदन रॉय को भी प्रति एपिसोड 20,000 रुपए का भुगतान किया गया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025

33 साल बाद मिलने जा रहा पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए कितनी शाही है किंग खान की लाइफस्टाइल

तीन दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे शाहरुख खान को पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का पल है. अपने अभिनय से उन्होंने खुद को एक ग्लोबल ब्रांड में तब्दील कर लिया है.

02-August-2025


बड़ी खबरें

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

38 minutes ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ पद खाली हैं और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया या नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिन नेताओं के नाम संभावित बदलाव से जोड़े जा रहे हैं, उनमें निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कई नाम शामिल हैं.

1 hour ago

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

2 days ago