✕

होम / B टाउन / कंगना थप्पड़ कांड: कुलविंदर कौर को जॉब ऑफर करने वाले विशाल ददलानी कितने हैं अमीर?

कंगना थप्पड़ कांड: कुलविंदर कौर को जॉब ऑफर करने वाले विशाल ददलानी कितने हैं अमीर?

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कर्मी के समर्थन में उतर आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के थप्पड़ कांड को लेकर बॉलीवुड में लगभग खामोशी है. कंगना ने भी इस खामोशी पर सवाल उठाए हैं. अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना इससे नाराज हैं कि बॉलीवुड उनके समर्थक में क्यों नहीं आ रहा है. इस बीच, फेमस कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने कुछ ऐसा कह दिया है कि जिससे कंगना की नाराजगी बढ़ना लाजमी है. विशाल ने ऐलान किया है कि वो कंगना को थप्पड़ लगाने वाली CISF कॉन्स्टेबल को नौकरी देंगे. बता दें कि गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कर्मी कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारा था.

कोई कौर से संपर्क कराओ
विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम घटना पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है - मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मी के गुस्से को समझता हूं. यदि सीआईएसएफ द्वारा उन्हें नौकरी से निकाला जाता है, तो मैं उन्हें नौकरी दूंगा. मैं कहना चाहूंगा कि उनके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है. जय हिन्द. जय जवान. जय किसान. कौर के निलंबन की खबर सामने आने के बाद अपनी एक दूसरी पोस्ट में विशाल ने लिखा है - मैं फिर कह रहा हूं कि अगर कौर को नौकरी से हटा दिया जाता है तो कोई उन्हें मुझसे कॉन्टेक्ट कराए और मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें नौकरी मिले. 

विवाद की वजह भी बताई
सिंगर ने अपनी instagram स्टोरी में यह भी लिखा है कि कंगना से उनका फोन स्कैन करने के लिए छोड़ने को कहा गया था, लेकिन अब वो सांसद बन हैं तो उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया. इसके बाद उनकी कुलविंदर से बहस शुरू हो गई. बता दें कि कुलविंदर कौर किसान आंदोलन को लेकर कंगना के एक बयान से नाराज थीं. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो यह कहती दिखाई दे रही हैं. उधर, घटना के बाद कौर को हिरासत में लिया गया था और बाद में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. CISF ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है.

बॉलीवुड में बजता है डंका
विशाल ददलानी बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं. उनके पास इतनी दौलत है कि कुलविंदर को नौकरी पर रखने का अपना वादा वह आसानी से पूरा कर सकते हैं. विशाल सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर, सॉन्ग राइटर और एक्टर भी हैं. उन्होंने बॉलीवुड को अनगिनत हिट गाने दिए हैं. विशाल ददलानी की म्यूजिकल जर्नी मुंबई के इलेक्ट्रॉनिका/इंडी-रॉक बैंड पेंटाग्राम के साथ शुरू हुई थी. 1994 में वह इससे जुड़े और कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ते गए. 1999 में उन्होंने शेखर रवजियानी के साथ अपनी जोड़ी बनाई. बॉलीवुड में विशाल और शेखर की जोड़ी ऐसी हिट हुई कि धमाल मच गया. शौहरत के साथ-साथ विशाल ने दौलत भी खूब कमाई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 74 करोड़ रुपए से ज्यादा है. विशाल को लग्जरी कारों का शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में कई लग्जरी कारें हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago