✕

होम / B टाउन / विधु विनोद चोपड़ा ने शुरू की इस मूवी की शूटिंग आगरा में

विधु विनोद चोपड़ा ने शुरू की इस मूवी की शूटिंग आगरा में

12वीं मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के आईपीएस अफसर मनोज शर्मा की जिंदगी से जुड़ी असली कहानी है, जिन्होंने अपनी जिंदगी पर एक उपन्यास लिखा है जिसका नाम है 12वीं फेल.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा के शाहगंज क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कालेज में बागचीनी थाना खुला, बकायदा कैदियों को रखने के लिए बैरक भी बनाई गई जिसे देख कर विद्यार्थी थोड़ा हैरान दिखे, लेकिन जैसे ही वहां लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज सुनाई दी, तो सबको माजरा समझ में आया. 

दरअसल यहां फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपनी बायोपिक 12वीं फेल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. जब लोगो को पता चला की स्कूल में किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है वहां पर लोगो की भीड़ जमा होनी लगी जिसको पुलिस के द्वारा नियंत्रित किया गया. फिल्म की कहानी के बारे में फिल्म यूनिट के एक सदस्य ने बताया 12वीं मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के आईपीएस अफसर मनोज शर्मा की जिंदगी से जुड़ी असली कहानी है, जिन्होंने अपनी जिंदगी पर एक उपन्यास लिखा है जिसका नाम है 12वीं फेल, यह फिल्म इसी उपन्यास पर आधारित है, जो मुरैना जिले के आईपीएस अधिकारी के उनके ऊपर बनी है उन्होंने बताया बताया कि एक बिल्कुल साधरण छात्र जिसे कभी नकल से पास होने की आदत थी, एक घटनाक्रम के बाद उसके जीवन में कैसे बदलाव आता है और फिर वह अपनी मेहनत के दम पर आईपीएस अधिकारी बनता है.

जीआईसी प्रधानाचार्य डा. जनक सिंह ने बताया कि फिल्म में बताया गया है कि अधिकारी मुंबई में कार्यरत हैं और सफलता पाने के लिए आईएएस कोचिंग में भी तैयारी करते हैं फिल् में उनकी सफलता की कहानी बताए गई है। कई लोग थोड़ी सी असफलता से परेशान हो जाते हैं और हार मान लेते हैं, वहीं मनोज कुमार शर्मा ने 12वीं में फेल होने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत करके अपने सपने को पूरा किया.

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने आगरा के अलग अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है ये फिल्मआईपीएस अधिकारी की जिंदगी की मेहनत पर आधारित है यह फिल्म छात्रों के लिए प्रेरक साबित होगी.

जीआइसी स्कूल में बनाया गया फिल्म सेट

जीआईसी स्कूल में फिल्म के कई शॉट फिल्माए गए। इसमें मुरैना का बागचीनी थाना, ज्ञान सागर इंटर कालेज का सेट भी लगाया गया. जिसको बागचीनी थाने जैसा दर्शाया गया है

शूटिंग के लिए आगरा पहुंचे कई कलाकार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 12वीं फेल की शूटिंग में अभिनेता प्रियांशु चटर्जी, विक्रांत मैसी आदि  के साथ फिल्म के शॉट फिल्माए गए. 

इस से पहले 2009 में आये थे विधु विनोद चोपड़ा

12वीं फेल फिल्म से पहले फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा 2009 में 3 इडियट मूवी के प्रमोशन के लिए ताज नगरी आए थे उसके बाद अपनी 12वीं फेल फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा में स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मेरियट में 20 दिन तक रहेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago