✕

होम / B टाउन / JugJugg Jiyo: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी फिल्म की रफ्तार, छठवें दिन इतने करोड़ की हुई कमाई

JugJugg Jiyo: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी फिल्म की रफ्तार, छठवें दिन इतने करोड़ की हुई कमाई

शुरुआती तीन दिनों में 'जुग जुग जियो' ने कलेक्शन किया था, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इस मूवी के कलेक्शन को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है.

फिल्म ने लगाई हाफ सेंचुरी
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया कि वरुण और कियारा की 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है. इस फिल्म ने बुधवार यानी छठवें दिन 3.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिया है, जो शुरुआत दिनों की कमाई के मुकाबले काफी कम है. फिल्म शुक्रवार को 9.28 करोड़, शनिवार 12.55, रविवार 15.10 करोड़, सोमवार 4.82 करोड़, मंगलवार 4.52 करोड़ और बुधवार को 3.97 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इस तरह फिल्म ने अभी टोटल कलेक्शन 50.24 करोड़ रुपये का किया है.

पहले वीकेंड की कमाई
मालूम हो कि 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) ने पहले वीकेंड में 36.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'भूल भुलैया 2' के बाद ये दूसरी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि, कलेक्शन में मामले में 'जुग जुग जियो' 'भूल भूलैया 2' से अभी कोसो दूर है, लेकिन फिर भी फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

इन सितारों ने जीता दिल
बताते चलें कि 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ने काम किया है. इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं, जो इससे पहले अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' का डायरेक्शन कर चुके हैं. इस फिल्म में परिवार में लोगों के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी बयां किया गया है. ऑनस्क्रीन वरुण और कियारा की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

16 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

11 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

11 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago