✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: फिल्मों में कमाल कर रहीं Janhvi ने लगा लिया है दौलत का ढेर

Happy Birthday: फिल्मों में कमाल कर रहीं Janhvi ने लगा लिया है दौलत का ढेर

बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor का आज जन्मदिन है. जाह्नवी कपूर करोड़ों की मालकिन हैं. उनके पास खुद का घर और महंगी गाड़ियां भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor  उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर खुद को एक सफल एक्ट्रेस का टैग दिलाया. इसका सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी देता है. जहां एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं. बॉलीवुड की डीवा स्वर्गीय  श्री देवी (Sri Devi) और मशहूर प्रड्यूसर डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor)  की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)  का आज जन्मदिन है. 6 मार्च 2024 को जाह्नवी अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. तो आइए आज उनके बारे में आपको कुछ खास बातें जानते हैं.

करोड़ों रुपये कमाती हैं जाह्नवी कपूर 
जाह्नवी कपूर एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. वो कई सारे विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है. वह फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी काफी पैसा कमाती हैं. इसके अलावा वह स्टेज परफॉर्मेंसेस, ब्रांड शूट्स और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं.
    
27 साल की उम्र में खुद का घर और महंगी गाड़ियां
जाह्नवी कपूर के पास मुंबई के जुहू इलाके में एक खुद का घर भी है, जिसकी कीमत करीब 38 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी, ऑडी ए6 कार और रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. इनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने 27 साल की उम्र में इतनी अधिक कमाई करके एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.  

जाह्नवी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्री देवी
जाह्नवी के पिता बोनी कपूर एक बड़े फिल्म डायरेक्टर हैं और उनकी मां श्री देवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं. वहीं, उनके चाचा अनिल कपूर सालों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं. उनकी कजिन सोनम कपूर भी बड़ी एक्ट्रेस हैं. ऐसे में जाहिर है कि जान्हवी के अंदर बचपन से ही अभिनय की तरफ झुकाव था. हालांकि मीडिया में आई खबरों के अनुसार श्री देवी अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं. जाह्नवी ने अपनी मां श्री देवी को मनाने के लिए पिता बोनी कपूर की मदद ली और इस तरह वह बॉलीवुड में पहुंची.

लॉस एंजेलिस से सीखा है एक्टिंग का कोर्स
जाह्नवी ने मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है. शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में ‘द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूड’ से थिएटर एक्टिंग का कोर्स किया. इसके बाद जाह्नवी ने फिल्म संस्थान से भी एक्टिंग का कोर्स किया है. फिर साल 2018 में आई फिल्म धड़क के साथ एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद रुही, गुड लक जैरी जैसी सफर फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago