✕

होम / B टाउन / इस विदेशी सिंगर ने खरीदा ईशा अंबानी का घर, जानते हैं कितने अरब में हुई डील?

इस विदेशी सिंगर ने खरीदा ईशा अंबानी का घर, जानते हैं कितने अरब में हुई डील?

मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी ने अमेरी के लॉस एंजिल्स स्थित अपना आलीशान बंगला बेच दिया है. ये बंगला ईशा और आनंद पीरामल को 2018 में उनकी शादी पर गिफ्ट में मिला था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी भी अपने पिता की तरह ही बिजनेस टाइकून बनने का सपना देखती हैं. करीब 829.5 करोड़ रुपये की नेटवर्थ संभाल रहीं ईशा अंबानी की प्रॉपर्टी दुनिया के कई देशों में है. शादी के बाद से ही ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ हर क्षेत्र में उनका हाथ बंटा रही हैं. इस बीच एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि ईशा अबानी ने अपना एक बंगला अमेरीकी सिंगर को बेच दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं ईशा अंबानी ने अपना ये बंगला किसे और कितनी कीमत पर बेचा है. 

इस अमेरिकी सिंगर को बेचा आलीशान बंगला
ईशा अंबानी ने जो अपना अलीशान बंगला बेचा है, वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में है. ये घर उन्हें और उनके पति आनंद पीरामल को उनकी शादी पर गिफ्ट में मिला था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये आलीशामन बंगला अब हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज का नया पता बन गया है. वो अपने पति एक्टर बेन एफ्लेक के साथ इस घर में रहेंगी.

आलीशान बंगले में जिम से लेकर बैडमिंटन कोर्ट तक सबकुछ 
अमेरिका डांसर और सिंगर जेनिफर लोपेज के फैंस भारत में भी बड़ी संख्या में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेनिफर लोपेज ने कहा है कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि अब वह ईशा अंबानी के घर में रहेंगी. यह बंगला एंटीलिया से कम नहीं है और 38,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है. इस प्रॉपर्टी में 12 बेडरूम और 24 बाथरूम हैं. इस घर में इनडोर जिम, स्पा, सैलून, बैडमिंटन कोर्ट समेत कई आलीशान सुविधाएं हैं. रिपोर्ट का दावा हा कि ईशा अंबानी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ज्यादातर समय अपनी मां नीता अंबानी के साथ इसी घर में बिताया था.

करोड़ नहीं इतने अरब में हुई डील
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अमेरिकी सिंगर जेनिफर लोपेज और उनके पति बेन एफ्लेक ने 61 मिलियन अमेरिकी डॉलर में यह घर खरीदा है. अगर भारतीय रुपये में बताएं तो ये राशि 5,08,57,86,550 रुपये होती है. बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 2018 में शादी के बंधन में बंधे, और कपल को मुंबई में 5,00,000 वर्ग फुट में फैला एक आलीशान बंगला गिफ्ट में मिला था. ये घर कपल को आनंद पीरामल के माता-पिता, अजय और स्वाति पीरामल की ओर से एक गिफ्ट था. पांच मंजिला घर ‘गुलिटा’ को पीरामल परिवार ने 2012 में हिंदुस्तान यूनिलीवर से 61.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलामी के माध्यम से खरीदा था और 2015 में वहां रिनोवेशन का काम शुरू हुआ और 2018 में  ईशा और आनंद वहां शिफ्ट हो गए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago