होम / B टाउन / फैंस का इंताजार हुआ खत्म, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज डेट से उठा पर्दा!

फैंस का इंताजार हुआ खत्म, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज डेट से उठा पर्दा!

रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक ने फैंस का दिल खुश कर दिया है. फिल्म मेकर्स ने अब इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म के सेट से उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं. ऐसे में अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रामायण फिल्म दो पार्ट में आएगी और दोनों ही पार्ट्स की रिलीज के दिन की घोषणा भी कर दी गई है. रामायण के दोनों पार्ट्स दिवाली के मौके पर ही रिलीज होंगी. इसके अलावा फिल्म से पहला लुक भी सामने आया गया है. 

कब रिलीज होगी रामायण? 
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच बुधवार यानी 06 अक्टूबर 2024 को डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया है. साथ ही पार्ट 1 और पार्ट 2 की रिलीज को लेकर भी जानकारी दी है. रामायण का पहला पार्ट अगले साल यानी 2025 की दिवाली और फिर दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा.

कौन होगी रामायण की सीता
रणबीर कपूर पिछले कई महीनों से रामायण फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. नितेश तिवारी की इस फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी. सेट से दोनों के लुक भी लीक हो गए थे. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, हनुमान की भूमिका में सनी देओल और मंथरा की भूमिका में शीबा चड्ढा नजर आएंगी. केजीएफ स्टार यश ने कुछ समय पहले ही ये कंफर्म किया था कि वो फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं. इसके अलावा यश इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं. 
बता दें, नमित मल्होत्रा को विजुअल स्टोरी टेलर के तौर पर जाना जाता है. प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. 

'रामायण' फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर
फिल्म को लेकर नमित मल्होत्रा ने एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है कि 'एक दशक से भी ज्यादा समय पहले मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 साल से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं, क्योंकि हमारी टीमें केवल एक ही उद्देश्य के साथ अथक प्रयास कर रही हैं. दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति - हमारे 'रामायण' का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और विजुअली हैरान कर देने वाला अडेप्टेशन. हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं...।'


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025

33 साल बाद मिलने जा रहा पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए कितनी शाही है किंग खान की लाइफस्टाइल

तीन दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे शाहरुख खान को पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का पल है. अपने अभिनय से उन्होंने खुद को एक ग्लोबल ब्रांड में तब्दील कर लिया है.

02-August-2025


बड़ी खबरें

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

53 minutes ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ पद खाली हैं और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया या नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिन नेताओं के नाम संभावित बदलाव से जोड़े जा रहे हैं, उनमें निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कई नाम शामिल हैं.

2 hours ago

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

2 days ago