होम / B टाउन / खुल गया ईशान खट्टर के सिंगल होने का राज! सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताई ये बात

खुल गया ईशान खट्टर के सिंगल होने का राज! सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताई ये बात

Koffee With Karan: आइकॉनिक होस्ट करण जौहर ने आखिरकार अपने शो पर ईशान खट्टर से उनके करेंट रिलेशनशिप स्टेटप के बारे में उनसे पूछ ही लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan) में ग्लैमर और फैशन भी खूब देखने को मिल रहा है. इस शो में न सिर्फ पॉपुलर सेलेब्स का वार्डरोब गेम ऑन प्वाइंट है, बल्कि शो में वो अपना सिग्नेचर एनिग्मा भी लेकर आते हैं.

कैटरीना, ईशान और सिद्धांत बनेंगे गेस्ट
शो के 10वें एपिसोड में अपने ग्लैमर गेम को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए काउच पर नजर आएंगी ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कैटरीना कैफ. उनका साथ देने आ रहें है देश के धड़कन ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी. ये इस सीजन का पहला ट्राई होगा, जो कॉनवर्सेशन को सुपर हॉट बनाने के साथ ही सुहागरात का एक नया कॉन्सेप्ट भी देगा.

करण जौहर ने पूछ लिया सवाल
वैसे जब आप इंडियन एंटरटेनमेंट के मोस्ट एलिजिबल एक्टर्स में से एक होते हैं, तो आपका रिलेशनशिप स्टेटस नेशनल क्यूरियोसिटी बन जाता है. ऐसे में आइकॉनिक होस्ट करण जौहर ने आखिरकार अपने शो पर ईशान खट्टर से उनके करेंट रिलेशनशिप स्टेटप के बारे में उनसे पूछ ही लिया.

जानिए ईशान और सिद्धांत ने क्या कहा
करण के इस सवाल का जवाब देते हुए ईशान ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसके साथ मेरा ब्रेकअप हुआ है, लेकिन मैं फिलहाल सिंगल हूं." हालांकि इसके बाद उनके क्लोज फ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी ने इसी वजह का खुलासा करते हुए आगे कहा, "मेरे साथ घूमते-घूमते ये भी सिंगल हो गया."

कैटरीना ने सुहागरात पर क्या कहा
वहीं, इसी शो में कैटरीना कैफ ने युवाओं को सुहागरात के बारे में भी एक टिप्स दिया है. उन्होंने शो में कहा, "यह हमेशा सुहागरात होना जरूरी नहीं है. यह एक सुहागदिन भी हो सकता है." शो में उनके इस स्टेटमेंट के बाद अन्य गेस्ट्स ईशान खट्टर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी हैरान रह गए.

आपको बता दें कि आप इस एपिसोड को गुरुवार रात 12 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

VIDEO : शेयर मार्केट से करोड़पति बनना है तो देखें ये VIDEO


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

14 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

16 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

19 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

17 hours ago