होम / B टाउन / सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा इस सेलेब्रिरिटी कपल का रिलेशनशिप, जानते हैं इनकी कमाई में है जमीन-आसमान का फर्क?

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा इस सेलेब्रिरिटी कपल का रिलेशनशिप, जानते हैं इनकी कमाई में है जमीन-आसमान का फर्क?

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. पिछले साल 'लस्ट स्टोरीज 2' की रिलीज के बाद दोनों ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिलेशनशिप की घोषणा की. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. पिछले साल जून में आई 'लस्ट स्टोरीज 2' की रिलीज के बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था. अब विजय वर्मा ने एक पॉडकास्ट में रिलेशनशिप को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया है कि प्यार में हूं, हमने अपने रिलेशनशिप को पब्लिककर दिया गै, लेकिन अब भी रिश्ता प्राइवेट है, क्योंकि उनकी और तमन्ना की 500 ऐसी तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर नही हैं और वो फोटोज सिर्फ हमारी हैं. तो आइए इनके रिलेशनशिप के अलावा हमआपको इस कपल की संपत्ति के बारे में बताते हैं.

तमन्ना 132 करोड़, विजय 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक

तमन्ना भाटिया के पास अपने पार्टनर विजय वर्मा की तुलना में अपार संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना ने अपने करियर में कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपये की संपत्ति कमा ली है. वह एक गाने के लिए 1 करोड़ और एक फिल्म के 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. वह फैंटा, मोबाइल प्रीमियर लीग, सेल्कॉन मोबाइल्स और चंद्रिका जैसे ब्रांडों का चेहरा रही हैं. उधर, एक्टर विजय वर्मा एक प्रतिभाशाली भारतीय अभिनेता हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़  है. विजय की अधिकांश कमाई फिल्मों और विज्ञापन से होती है. वह एक फिल्म के 85 लाख रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं. विजय वर्मा के पास एक लग्जरी कार BMW भी है. 

तमन्ना जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल
तमन्ना भाटिया का मुंबई में 16 करोड़ रुपये का शानदार अपार्टमेंट है. जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर बेव्यू अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर स्थित यह अपार्टमेंट 80,778 वर्ग फीट में फैला हुआ है. वहीं, 2015 में तमन्ना ने एक ज्वेलरी स्टोर भी खोला था, जिसका नाम White-And-Gold है. उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिनमें 75.59 लाख रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, 43.50 लाख रुपये की BMW 320i, 1.02 करोड़ रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज GLE, 29.96 लाख रुपये की कीमत वाली मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट शामिल हैं. उन्हें महंगी डायमंड ज्वेलरी का भी काफी शौक है, उनके पास एक कीमती हीरे की अंगूठी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

तमन्ना और विजय का करियर
तमन्ना भाटिया ने 2005 में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत के एल्बम के मशहूर म्यूजिक वीडियो लफ्जों में अभिनय किया था. उसी साल, उन्होंने फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कमद रखा. उन्होंने कई भाषाओं में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उधर, विजय वर्मा ने हैदराबाद में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से अभिनय में डिप्लोमा किया. FTII में उनके प्रशिक्षण ने उनके अभिनय कौशल और करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विजय वर्मा 2016 में आई फिल्म पिंक में 'अंकित मल्होत्रा' का किरदार निभाने के बाद मशहूर हुए थे. उसके बाद विजय ने MCA (2017), गली बॉय (2019), बागी-3 (2020), डार्लिंग्स (2022) जैसी फिल्मों में काम किया है. विजय वर्मा तीन वेब सीरीज मिर्जापुर (2020), She (2021) और दहाड़ (2023) भी काम कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए सरकार ने क्यों और कितनी बढ़ाई कीमत?


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago