✕

होम / B टाउन / तमन्ना भाटिया ने गिरवी रखी अपनी प्रॉपर्टी, इस वजह से लिया ये फैसला

तमन्ना भाटिया ने गिरवी रखी अपनी प्रॉपर्टी, इस वजह से लिया ये फैसला

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया चर्चा में है, उन्होंने अंधेरी वेस्ट में तीन रेसिडेंशियल फ्लैट 7.84 करोड़ रुपये में गिरवी रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन रेसिडेंशियल फ्लैट 7.84 करोड़ रुपये में गिरवी रखे और मुंबई के जुहू में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी 18 लाख रुपये प्रति महीने के हिसाब से किराए पर लिया है. इसकी जानकारी रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म प्रॉपस्टैक ने रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स के जरिए दी है. कागजी कार्रवाई से पता चला कि नानावटी कंस्ट्रक्शन ने जुहू तारा रोड पर वेस्टर्न विंड में 6065 वर्ग फीट का कमर्शियल स्पेस, 18 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर 5 साल के लिए लिया है. 

तमन्ना भाटिया ने गिरवी रखे तीन फ्लैट

तमन्ना भाटिया ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर स्थित रेसिडेंशियल बिल्डिंग के तीन फ्लैट को इंडियन बैंक के पास 7.84 करोड़ रुपये में गिरवी रखा है. डॉक्यूमेंट्स से मालूम होता है कि 14 जून, 2024 को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया था. इसमें 4.7 लाख की स्टाम्प ड्यूटी शामिल है. दस्तावेजों से पता चला है कि ये संपत्तियां अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 2595 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई हैं.

कब हुआ था रजिस्ट्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना भाटिया ने जो प्रॉपर्टी किराए में ली है. उसके चौथे साल में किराया 18 लाख से बढ़कर 20.16 लाख हो जाएगा. वहीं 5वें साल इस घर का किराया 20.96 लाख होगा. ये घर बिल्डिंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में है. रिपोर्ट के मुताबिक इस घर का रजिस्ट्रेशन 27 जून 2024 को हुआ था.

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

इन दिनों तमन्ना भाटिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कापी चर्चा में बनी हुई हैं. तमन्ना भाटिया हाल ही फिल्म 'अरनमनई 4' में नजर आईं थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कमाल की कमाई की थी. वह निखिल अडवाणी की 'वेदा', नीरज पांडे की 'ओडेला 2' में नजर आएंगी.

अमिताभ-अभिषेक ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

तमन्ना के अलावा हाल ही में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है. आमिर ने बीते दिनों मुंबई के पाली हिल एरिया की बेला विस्टा अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में 9 करोड़ 75 लाख का अपार्टमेंट खरीदा है. अमिताभ ने मुंबई में 60 करोड़ में 3 ऑफिस यूनिट खरीदे हैं. वहीं उनके बेटे अभिषेक ने भी इस साल मई में मुंबई में 15 करोड़ के 6 अपार्टमेंट खरीदे थे.
 


टैग्स मुंबई तमन्ना भाटिया बॉलीवुड
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago