✕

होम / B टाउन / होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने अनुपम खेर को दिया सरप्राइज गिफ्ट

होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने अनुपम खेर को दिया सरप्राइज गिफ्ट

होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट के द्वारा मिला ऐसा सरप्राइज गिफ्ट अनुपम खेर को, उनसे रहा नहीं गया और कर दिया वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा में इन दिनों बॉलीवुड की हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है आपको बता दें आगरा में एक मूवी की शूटिंग के लिए आगरा आए अनुपम खेर  गुरु रंधावा, परेश रावल, आदि ताज नगरी में डेरा डाले हुए हैं. आगरा के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों के रहने की व्यवस्था की गई है आपको बता दें जब अनुपम खेर आगरा के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में आए और जब वह अपने रूम में गए तो उनको एक सरप्राइज गिफ्ट मिला वह चॉकलेट केक था एक ऐसा स्पेशल केक था जोकि उनको बहुत पसंद आया वह केक होटल के सेफ संजय रावत के द्वारा बनाया गया जिसमें अनुपम खेर की शुरुआत से लेकर अभी तक की हिट सभी फिल्में दर्शाई गई थी तथा उसके साथ ही साथ अनुपम खेर के लिए चॉकलेट से बनाई गई एक पुस्तक भी गिफ्ट के रूप में दी गई जोकि उनके द्वारा लिखी गई थी और केक पर एक ऐसी तस्वीर भी अंकित की गई जिसमें अनुपम खेर अपनी मां को गले लगाये हुए साथ खड़े है.

होटल के सेफ के द्वारा बताया गया की अभिनेता अनुपम खेर के आने से पहले हमने उनकी एक बार रेकी कर रखी थी उनको क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है तथा उनके मुताबिक हमने खाने का मीनू भी सेट कर रखा था परंतु जब अनुपम खेर को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने सब कुछ रिजेक्ट कर दिया और उन्होंने बताया कि मेरी सबसे पसंद ख़ाना भूना हुआ पालक, दाल, मशरूम है.

कितना समय लगा चॉकलेट केक को बनाने में:

कोर्टयार्ड बाय मैरियट सेफ संजय रावत ने बताया उनको यह सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए हमने पूरी तरह रिसर्च किया जिसमें 2 दिन लगे थे और केक को बनाने में 6 घंटे लगे जोकि पूरी तरह उनकी सेहत को ध्यान में रखकर बनाए गया.

आगरा में एक मूवी की शूटिंग के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस समय डेरा डाले हुए हैं जोकि 15 अक्टूबर तक आगरा में रहेंगे तथा आगरा के भिन्न-भिन्न स्थानों पर शूटिंग करेंगे सूत्रों के अनुसार मिली खबर के मुताबिक आगरा में जल्द ही बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा का भी आगमन होने वाला है जो कि अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा आने वाले है.


टैग्स अनुपम खेर
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago