✕

होम / B टाउन / अनन्या पांडे के सामने करण जौहर ने विजय से पूछा ऐसा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

अनन्या पांडे के सामने करण जौहर ने विजय से पूछा ऐसा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

डिज्नी + हॉटस्टार के कॉफी विद करण सीजन 7 में सुपरहॉट विजय देवरकोंडा ने अपनी लव लाइफ के बारे में की खुलकर बात!

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: डिज्नी + हॉटस्टार के कॉफी विद करण सीजन 7 में सुपरहॉट विजय देवरकोंडा ने अपनी लव लाइफ के बारे में की खुलकर बात! कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे दिखाई देंगे. ये 28 जुलाई को शाम 7 बजे, विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

धूम मचा रहा कॉफी विद करण सीजन 7
स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ, लव लाइफ और क्लोज फ्रेंड्स से जुड़े सवालों पर कम ही बात करते हैं. लेकिन वहीं बात करें डिज्नी+ हॉटस्टार के शो कॉफी विद करण सीजन 7 की तो यह शो हर धूम मचा रहा है जिसमें स्टार्स को दिलखोल बात करते हुए देखा जाता है.

अनन्या पांडे के साथ विजय देवरकोंडा
इसके चौथे एपिसोड में सुपरस्टार और बी-टाउन एक्ट्रेसेज के बीच सबसे ट्रेंडिंग क्रश, विजय देवरकोंडा अपनी को-एक्टर और पॉपुलर फेस अनन्या पांडे के साथ दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में जब शो के आईकोनिक होस्ट करण जौहर ने दोनों से दिल, करियर और काम को लेकर सवाल किएस, तो दोनों ही स्टार्स इस पार बात करते दिखें. ऐसे में विजय देवरकोंडा जो हमेशा खुद को लो प्रोफाइल रखते हैं, ने शो पर फाइनली अपनी लव लाइफ के बारे में बात की और बताया  कि वो क्यों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को ओपन नहीं करते हैं.

करण जौहर ने ऐसा क्या पूछ लिया
शो में करण जौहर ने विजय से पूछा था कि क्या वो रिलेशन में हैं, लेकिन विजय देवरकोंडा ने कुछ भी कन्फर्म किए बिना कहा, “जिस दिन मैं शादी करूंगा और मेरे बच्चे होंगे, उस दिन मैं सबसे ये बात कहूंगा, तब तक मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहूंगा जो मुझे प्यार करता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो आपको एक अभिनेता के रूप में प्यार करते हैं और आपके पोस्टर उनकी दीवार पर, उनके फोन में हैं. वे मुझे इतना प्यार और सराहना देते हैं कि मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता.”

कहां देखें कॉफी विद करण सीजन 7
हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण एक्सक्लूसिवली डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा. स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 (इससे पहले कि वे सुर्खियों में आए) हर गुरुवार, शाम 7 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देखें.

VIDEO: भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले स्टार्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago