✕

होम / B टाउन / सनी का हॉट लुक, डब्बू की क्रिएटीविटी देख सोशल मीडिया पर लगी 'आग'

सनी का हॉट लुक, डब्बू की क्रिएटीविटी देख सोशल मीडिया पर लगी 'आग'

ये फोटोशूट डब्बू के फेमस कैलेंडर के लिए नहीं है, बल्कि सनी लियोनी ने अपने मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इसे शूट करवाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और फोटोग्राफर डब्बू रतनानी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वजह है सनी का बेहद हॉट फोटोशूट. हालांकि, ये फोटोशूट डब्बू के फेमस कैलेंडर के लिए नहीं है, बल्कि एक्ट्रेस ने अपने मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इसे शूट करवाया है. डब्बू ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर सनी की फोटो शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. महज 2 दिनों में ही 18 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.     

कमेंट की आई बाढ़
सनी लियोनी ने अपने अकाउंट पर भी फोटो शेयर की है, जिसे अब तक 1,209,794 लाइक मिल चुके हैं और कमेंट की बाढ़ आ गई है. फोटो में सनी व्हाइट कलर की ट्यूब ब्रा पहने नजर आ रही हैं और बालों को खुला रखा है. सनी जिस पोज में पैरों को आगे कर के बैठी हैं, उसे देखकर लोग पागल हो गए हैं.  

डब्बू का कैलेंडर
डब्बू रतनानी की बात करें तो बॉलीवुड सितारों के शानदार फोटोशूट की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने अपना पहला कैलेंडर साल 2000 में रिलीज किया था. उन्हें 12 स्टॉक पिक्चर्स के साथ 1000 कैलेंडर प्रिंट करवाए थे. पहले कैलेंडर को डब्बू ने बॉलीवुड सितारों को तोहफे के रूप में दिया था, जिसे इतना ज्यादा पसंद किया गया कि उन्होंने फिर 2001 में दोबारा कैलेंडर रिलीज करने का फैसला लिया.

ऐसे होता है शूट
हर साल के आखिर में डब्बू रतनानी अपने कैलेंडर के शूट की तैयारियां शुरू करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह जिन स्टार्स के साथ कैलेंडर शूट करना चाहते हैं, पहले उन्हें कुछ ऐसे आइडियाज भेजते हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को सूट करते हैं. इसके बाद स्टार्स की पसंद के आधार पर आगे का काम शुरू किया जाता है. डब्बू रतनानी के फोटोशूट में उनकी क्रिएटीविटी निखरकर सामने आती है. कैलेंडर के लिए 24 अलग-अलग शॉट्स लिए जाते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago