✕

होम / B टाउन / करोडों की संपत्ति के मालिक सनी देओल पर धोखाधड़ी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

करोडों की संपत्ति के मालिक सनी देओल पर धोखाधड़ी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर धोखाधड़ी और घपलेबाजी का आरोप लगाया है है कि उन्होंने पैसे लेकर फिल्म करने से मना कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

‘गदर 2’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद सनी देओल एक बार फिर से मेकर्स की पसंद बन गए हैं. सनी देओल अपनी कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिनकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. एक्टर की फिल्मों से जुड़ी जानकारी पर फैन्स अपनी निगाहें टिकाए रहते हैं. लेकिन इसी बीच एक बार फिर सनी देओल का नाम काफी चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वह अपनी फिल्मों के चलते नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के साथ धोखाधड़ी करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आइए जानते क्या है मामला और कितनी है बॉलीवुड के तारा सिंह की नेटवर्थ.

सनी देओल पर लगा घोखाधड़ी का आरोप

दरअसल हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर धोखेधड़ी और घपलेबाज़ी का आरोप लगाया है. प्रोड्यूसर ने आरोप लगाते हुए बताया है कि एक्टर ने एक फिल्म के लिए उनसे करोड़ों रुपये तो ले लिए, लेकिन जब फिल्म करने का वक्त आया तो उन्होंने काम नहीं किया. सौरव गुप्ता ने बताया कि 2016 में उन्होंने सनी देओल के साथ एक फिल्म को लेकर डील की थी. लेकिन गदर 2 के हिट होने के बाद सनी अपनी बात से पलट गए. 

100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में भारत की ये तीन कंपनियां शामिल, Reliance को दूसरी बार मिली जगह

एक्टर ने लिए 2.55 करोड़ रुपये

प्रोड्यूसर का ये भी कहना है कि सनी उनसे पैसे मांगते चले गए और उन्होंने अब तक एक्टर को 2.55 करोड़ रुपये दे दिए हैं. प्रोड्यूसर यह भी आरोप लगाया कि, हमने एग्रीमेंट को पढ़ा, जिसमें से एक पन्ना बदल दिया गया था, जिसके मुताबिक शुल्क राशि 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 8 करोड़ रुपये और प्रोफिट का हिस्सा 2 करोड़ रुपये हो गया था. इतना ही नहीं सौरव गुप्ता के आरोपों पर फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने भी सहमति जताई है.

130 करोड़ रुपये के मालिक

सनी देओल की नेटवर्थ तकरीबन 130 करोड़ रुपये है. 100 से ज्यादा फिल्में की हैं जिनकी बदौलत उन्होंने 130 करोड़ की संपत्ति बनाई है. 1997 में आई फिल्म बॉर्डर के लिए जहां उन्हें 90 लाख की फीस मिली थी. वहीं, अब वो 15 करोड़ रु. की फीस लेते हैं यानी उनकी फीस करीबन 15 गुना तक बढ़ी है. ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सनी की फीस लगभग 3-5 करोड़ रुपये है. लग्जरी कारों की बात करें तो सनी के पास तकरीबन 1.5 से 2.5 करोड़ के बीच की रेंज रोवर और 1.5 करोड़ की ऑडी ए-8 जैसी कारें हैं.

मुंबई में है लग्जरी हाउस

सनी देओल मुंबई में अपनी फैमिली के साथ मालाबार हिल एरिया में एक बंगले में रहते हैं. इस पॉश एरिया में आदि गोदरेज, बिड़ला फैमिली और जिंदल जैसी बिजनेस फैमिलीज रहती हैं. ये बंगला इतना बड़ा है कि इसमें एक साथ 50 फैमिली मेंबर्स रह सकते हैं. सनी के पास मुंबई में एक और घर है जो कि विले पार्ले जैसे पॉश इलाके में है. सालों पहले सनी ने इस घर को 6 करोड़ रु. में खरीदा था. इसके अलावा उनके पास मुंबई के ओशिवारा काम्प्लेक्स में एक और घर है, जिसे उन्होंने 2 करोड़ में खरीदा था. सनी के पास मुंबई में ही तकरीबन 8 करोड़ रु. की जमीनें और एक कॉम्प्लेक्स भी हैं, जिसकी कीमत 21 करोड़ रु. है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी ने मनाली और इंग्लैंड में भी रियल एस्टेट में इंवेस्ट किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago