✕

होम / B टाउन / बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर अब दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा दिया है. ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाइ कर के श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस मूवी ने एनिमल और पठान जैसे बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है. स्त्री 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जो अनुमान लगाए जा रहे थे वो सभी धरे-धरे रहे गए हैं. ऐसे में 'स्त्री 2' के पहले दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की.

पहले दिन ही कर डाली 50 करोड़ की कमाई

'स्त्री 2' की ओपनिंग काफी दमदार रही है. फिल्म पहले दिन ही अपने बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा निकाल चुकी है. पहले दिन ही फिल्म ने 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है. कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' ने गुरुवार को ओपनिंग डे पर 46 करोड़ रुपये की कमाई की है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुईं, बावजूद इसके 'स्त्री 2' ने आज सभी फिल्मों के मुकाबले सबसे बड़ी ओपनिंग ली है.

इस साल सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बनी

इस कमाई के साथ 'स्त्री 2' इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं बात करें तो बॉलीवुड से लेकर पैन इंडिया फिल्मों तक से 'स्त्री 2' का मुकाबला रहा, जिसमें अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की 'वेदा' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्में शामिल थीं. वहीं, विक्रम की 'थांगलान', राम पोथिनेनी व संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' और रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' जैसी बड़ी पैन इंडिया फिल्में भी शामिल थीं.

अब तक 54.35 करोड़ कर चुकी है फिल्म

इस सभी फिल्मों के मुकाबले 'स्त्री 2' ने ज्यादा कमाई की है. दरअसल, रिलीज से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त की रात 'स्त्री 2' का पेड प्रीव्यू शो भी रखा गया था. बीते दिन फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 54.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसके साथ ही आज के ही दिन फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही.

सिर्फ 60 करोड़ की बजट की फिल्म है स्त्री 2

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' का बजट 60 करोड़ रुपये के आस-पास है. ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म पहले दो दिनों में ही बजट के पार कमाई कर लेगी. वहीं, अभी वीकएंड का भी इंतजार है, जिसमें फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा. फिल्म पहले दिन ही हिट बनने की राह पर निकली हुई दिख रही है. वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है. फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago