✕

होम / B टाउन / Shilpa Shetty के लग्जरी रेस्तरां में होगी Sonakshi Zaheer की शादी, जानिए रेस्तरां की खूबी

Shilpa Shetty के लग्जरी रेस्तरां में होगी Sonakshi Zaheer की शादी, जानिए रेस्तरां की खूबी

23 जून 2024 को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी बॉलीवुड की दिग्गज एक्सट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में होने जा रही है. शिल्पा शेट्टी 2019 में इस रेस्तरां की चेन से जुड़ी थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्तरां बास्टियन (Bastian) में होगी. तो चलिए आज आपको इस रेस्तरां की खासियत और शिल्पा शेट्टी को इससे होने वाली कमाई की जानकारी देते हैं. 

मुंबई की स्काईलाइन का 360 डिग्री व्यू
शिल्पा शेट्टी का ये लग्जरी रेस्तरां मुंबई के बांद्रा स्थित कोहिनूर टॉवर के टॉप फ्लोर पर है. इस होटल की खासियत ये है कि ये मुंबई का हॉटस्पॉट है, जहां से पूरे शहर का नजारा लिया जा सकता है. यहां से मुंबई की स्काईलाइन का शानदार 360 डिग्री व्यू दिखता है. इसमें आलीशान कैफे के साथ-साथ एक पूल भी शामिल है. इसमें 450 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. शिल्पा शेट्टी की इस रेस्टोरेंट से काफी कमाई होती है. दिग्गज अभिनेत्री ने खुद ही यह बात कही थी कि फिल्मों और टीवी से ज्यादा उनकी कमाई रेस्टोरेंट से होती है. 

फिल्म से ज्यादा रेस्तरां से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी फिल्म और टीवी से ज्यादा अपने रेस्तरां से कमाई करती हैं. उनका रेस्तरां बास्टियन मुंबई का हॉटस्पॉट है. एक इंटरव्यू में शिल्पा ने ये दावा तक किया था कि बास्टियन की वजह से उन्होंने पिछले फाइनेंशियल ईयर में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में देश में सबसे अधिक जीएसटी (GST) चुकाया है. शिल्पा ने कहा कि उनके मैनेजर ने बताया कि एक्टर के तौर पर आपके काम की तुलना में बास्टियन में सीटें बुक करने के लिए अधिक फोन कॉल आते हैं. शिल्पा साल में 2019 में बास्टियन के साथ जुड़ीं थी. इस वक्त इस रेस्टोरेंट चेन के मुंबई में वर्ली और बांद्रा में दो रेस्तरां हैं. इसके अलावा मुंबई में बिज्जा नाम से भी एक और रेस्तरां है. शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट चेन बास्टियन की को-ऑनर हैं. उन्होंने 2019 में होटल कारोबारी रणजीत बिंद्रा से इस चेन में 50 प्रतिशत हिस्सदारी हासिल की थी.

रेस्तरां से हर साल 15 करोड़ की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा की नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 166 करोड़ रुपये है. वह इस रेस्तरां से हर साल 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करती हैं. शिल्पा फिल्मों में काम करने के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये के साथ प्रॉफिट शेयरिंग फीस के तौर पर लेती हैं. वहीं, वह हर विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. शिल्पा अपने SVS Studios, क्लोदिंग कंपनी DreamSS, फिटनेस ऐप सिंपल सोलफुल (Simple Soulfull) के अलावा फूड प्रोडक्ट WickedGud और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट Mamaearth में निवेश से भी कमाई करती हैं. आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की कंबाइंड नेटवर्थ 3,000 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें-RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, कहीं आपका तो नहीं है इसमें खाता?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago