✕

होम / B टाउन / क्या है जहीर के पिता का दुबई वाला बिज़नेस, जिस पर सोनाक्षी के भाई ने उठाया सवाल?

क्या है जहीर के पिता का दुबई वाला बिज़नेस, जिस पर सोनाक्षी के भाई ने उठाया सवाल?

सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव ने यह साफ कर दिया है कि वह सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भले ही शादी कर ली हो, लेकिन दोनों परिवार के दिल पूरी तरह से अब तक नहीं मिल पाए हैं. सोनाक्षी के भाई लव ने एक तरह से साफ कर दिया है कि उनका अपनी बहन के ससुराल से कोई रिश्ता नहीं है. इतना ही नहीं, उन्होंने जहीर के पिता और सोनाक्षी के ससुर इकबाल रतनसी (Iqbal Ratansi) पर भी निशाना साधा है. लव ने यह कन्फर्म किया है कि वह सोनाक्षी के शादी में नहीं गए थे. उन्होंने जहीर के परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा है कि वह कुछ लोगों के साथ जुड़ना पसंद नहीं करेंगे चाहे जो हो जाए. बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने करीब 10 दिन पहले शादी की थी. 

नेता से रिश्ते पर सवाल
लव ने जहीर के परिवार के बिजनेस को संदिग्ध करार देते हुए पूछा कि जहीर के पिता के दुबई वाले कारोबार की किसी को भनक है? उन्होंने इकबाल रतनसी के एक नेता से रिश्तों पर भी सवाल उठाए, जिसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही थी. लव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जहीर के फैमिली बिज़नेस के बारे में न्यूज स्टोरीज़ की गईं पर किसी ने भी दूल्हे के पिता के नेता से करीबी रिश्ते वाले संदिग्ध मामले पर ध्यान नहीं दिया. इस नेता के खिलाफ ED की जांच अब ठंडे बस्ते में चली गई है. सोनाक्षी के भाई ने आगे कहा कि किसी ने भी इकबाल रतनसी के दुबई में रहने के दौरान के कारनामों का pata लगाने की कोशिश नहीं की. 

दुबई लिंक की जानकारी नहीं
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के बेटे और सोनाक्षी के भाई के इन शब्दों से साफ है कि उन्हें ये रिश्ता कबूल नहीं है. लव के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर जहीर के पिता का दुबई में ऐसा कौनसा बिज़नेस था जिस पर सोनाक्षी क भाई ने सवाल उठाए हैं. इंटरनेट पर इकबाल रतनसी के दुबई कारोबार को लेकर कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है. काफी खोज के बाद भी इस बारे में कुछ नहीं मिला. हां, इतना ज़रूर है कि जहीर इकबाल शादी से पहले बैचलर पार्टी के लिए दोस्तों के साथ दुबई गए थे. जहीर के पिता कारोबारी दुनिया में एक बड़ा नाम हैं और उनका बॉलीवुड से भी पुराना नाता रहा है.

कई सेक्टर्स में फैला कारोबार
सोनाक्षी सिन्हा के ससुर और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के समधी इकबाल रतनसी ज्वैलरी बिज़नेस के साथ-साथ कई कारोबार चलाते हैं. उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी किया है. ज्वैलरी के आलावा उनका रियल एस्टेट सेक्टर में भी दबदबा है. उन्होंने 2005 में स्टेमैक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी. इस कंपनी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद इकबाल रतनसी ब्लैक स्टोन हाउसिंग एंड इंफ्रॉस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की नींव रखी. जहीर के पिता का बॉलीवुड से भी पुराना रिश्ता है. उनकी कंपनी फिल्म टूल्स (Filmtools) बॉलीवुड को लाइटिंग इक्विपमेंट उपलब्ध कराती है. इसकी शुरुआत उन्होंने 2016 में डाली थी. इतना ही नहीं, रतनसी की एक एंटरटेनमेंट कंपनी भी है. जाहीरो मीडिया एंट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत कोरोना काल के समय की गई थी. इकबाल रतनसी इन दोनों कंपनियों के जरिए भी खूब कमाई करते हैं. रतनसी की सलमान खान (Salman Khan) से पुरानी दोस्ती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago