✕

होम / B टाउन / ‘शार्ट टैंक इंडिया’ सीजन-2 में नजर नहीं आएंगे ये खड़ूस जज, अब इनकी हुई एंट्री 

‘शार्ट टैंक इंडिया’ सीजन-2 में नजर नहीं आएंगे ये खड़ूस जज, अब इनकी हुई एंट्री 

'शार्ट टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन जल्द सोनी टीवी पर नजर आने वाला है. हालांकि, अभी तक डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस रियलटी शो 'शार्ट टैंक इंडिया' का नया सीजन जल्द आने वाला है. हालांकि, इस बार शो के 'शार्क' यानी जजेस की टीम में एक पुराना चेहरा नजर नहीं आएगा. 'शार्ट टैंक इंडिया' सीजन-2 में भारतपे (BharatPe) के पूर्व फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) जज की भूमिका नहीं निभाएंगे. उनकी जगह शो के मेकर्स ने कारदेखो (CarDekho) के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन को साइन किया है.

ट्रेलर किया रिलीज
'शार्ट टैंक इंडिया' के ट्विटर अकाउंट से नए सीजन का जो ट्रेलर रिलीज किया गया है, उसमें अश्नीर ग्रोवर नजर नहीं आ रहे हैं. इसका प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर होगा. हालांकि, अभी ये नहीं बताया गया है कि शो किस दिन से शुरू होगा. बता दें कि पहले सीजन में बतौर जज ग्रोवर को काफी पसंद किया गया था. उनकी छवि के खड़ूस जज की थी.  

कौन हैं अमित जैन?
अश्नीर ग्रोवर के बारे में ज्यादा बात करने से पहले शो के नए जज यानी अमित जैन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं. जैन मूल रूप से जयपुर से हैं और उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है. 2006 में जैन ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने गैराज को मेकशिफ्ट ऑफिस में बदला और एक सॉफ्टवेयर आउटसोर्सिंग कंपनी GirnarSoft की शुरुआत की. कारदेखो (CarDekho) का आईडिया दोनों भाइयों को 2008 ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में आया. 

7 साल बाद मिला प्रॉफिट
कुछ वक्त पहले अमित जैन ने बताया था कि  उनका लक्ष्य तकनीक के इस्तेमाल से कार की खरीद-बिक्री को बेहतर और आसान बनाना था. इसके लिए दोनों भाइयों ने एक पोर्टल बनाया, जिस पर कारों से जुड़ी सही जानकारियां और रिव्यू उपलब्ध कराए गए. करीब 7 साल बाद CarDekho प्रॉफिट में आई. जैन का कहना है कि वह दिल और दिमाग दोनों से काम लेते हैं. यानी जब लोगों की बात आती है तो दिल से काम लेते हैं और जब बिजनेस की बात आती है तो दिमाग का इस्तेमाल करते हैं.

क्या कर रहे हैं अश्नीर?
अब जानते हैं कि भारतपे से अलग होने के बाद अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी क्या कर रहे हैं? 14 जून 2022 को अश्नीर ने ट्वीट करके नई कंपनी शुरू करने का संकेत दिया था और फिर जुलाई में यह खबर सामने आ गई कि उन्होंने पत्नी माधुरी ग्रोवर के साथ मिलकर एक एक स्टार्टअप शुरू किया है. उनके स्टार्टअप का नाम थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 20 लाख रुपए और टोटल पेडअप कैपिटल 10 लाख रुपए है. यह कंपनी पूरे देश में कंप्यूटर और उससे संबंधित एक्टिविटीज में सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago