✕

होम / B टाउन / शाहिद कपूर ने लीज दिया अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने होगी 20 लाख रुपये की कमाई

शाहिद कपूर ने लीज दिया अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने होगी 20 लाख रुपये की कमाई

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित थ्री सिक्स्टी वेस्ट, वर्ली में अपना शानदार अपार्टमेंट लीज पर दे दिया है. इससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये की कमाई होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शाहिद कपूर ने हाल में मुंबई के वर्ली में थ्री सिक्स्टी वेस्ट प्रोजेक्ट के तहत खरीदा अपना लग्जीरियस अपार्टमेंट लीज पर दे दिया है. अस इस अपार्टमेंट से उन्हें हर महीने लाखों रुपये की कमाई होगी.  बता दें, ये अपार्टमेंट शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने मिलकर मई 2024 में 58.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. थ्री सिक्स्टी वेस्ट, जो ओबेरॉय रियल्टी द्वारा विकसित एक उच्च श्रेणी का आवासीय प्रोजेक्ट है, 1.58 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 4 और 5 बीएचके रेडी-टू-मूव-इन अपार्टमेंट्स उपलब्ध हैं. तो आइए जानते हैं शाहिद कपूर को अब इस अपार्टमेंट से कितनी कमाई होगी?

हर महीने होगी 20 लाख रुपये की कमाई
स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, यह प्रॉपर्टी 5,395 वर्ग फीट (~501.21 वर्ग मीटर) का कारपेट एरिया और 573.78 वर्ग मीटर (~6,175.42 वर्ग फीट) का बिल्ट-अप एरिया फैली हुई है, जिसमें तीन समर्पित कार पार्किंग स्पेस हैं. नवंबर 2024 में पंजीकृत हुआ ये लीज एग्रीमेंट 60 महीने की अवधि के लिए है, जिसमें प्रारंभिक सुरक्षा जमा 1.23 करोड़ रुपये है. इस प्रॉपर्टी से औसतन 4-5 प्रतिशत की सकल रेंटल यील्ड जनरेट होगी. लीज एक टियरड रेंटल स्ट्रक्चर के तहत है, जो पहले महीने में 20.5 लाख रुपये प्रति माह से शुरू होकर, पांच साल के अंत तक 23.98 लाख रुपये प्रति माह तक बढ़ेगा. इसके अतिरिक्त, एग्रीमेंट में पहले 10 महीनों के लिए एक रेंट-फ्री पीरियड भी शामिल है. 

300 करोड़ है शाहिद की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर की नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है. वह ब्रैंड एंडोर्समेंट, फिल्मों और विभिन्न व्यावसायिक उपक्रमों से करोड़ों रुपये कमाते हैं. वह एक विज्ञाापन के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं, शाहिद कपूर ने 2016 में अपना कपड़ों का ब्रैंड, स्कलट लॉन्च किया, जोकि Myntra जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है. इससे भी शाहिद को मोटी कमाई होती है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शाहिद के 45 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह प्रति पोस्ट 20 लाख से 40 लाख रुपये चार्ज करते हैं. 

इन सेलेब्रिटीज ने भी लीज पर दी अपनी प्रॉपर्टी
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर उन सेलेब्रिटीज में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई में अपनी लक्जरी प्रॉपर्टीज किराए पर दी हैं. अन्य प्रमुख सेलेब्रिटी जो हाल ही में अपनी प्रॉपर्टीज किराए पर दे चुके हैं, उनमें कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला शामिल हैं. बता दें, बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी एक्टर्स में से एक हैं. उनकी हाल ही में प्रदर्शित हुई वेब सीरीज 'फर्जी' में उनके अभिनय को आलोचकों से सराहना मिली, जो डिजिटल मनोरंजन में उनके सफल कदम का प्रतीक है. कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' में भी व्यापक प्रशंसा प्राप्त की और प्रमुख पुरस्कारों के लिए नामांकित हुए. 'कबीर सिंह' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में उनके शानदार किरदार ने उन्हें एक पावर हाउस एक्टर के रूप में स्थापित किया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

19 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

19 hours ago