✕

होम / B टाउन / Shah Rukh Khan के बेटे ने शुरू किया बिजनेस, इस सेक्टर में आजमाया हाथ 

Shah Rukh Khan के बेटे ने शुरू किया बिजनेस, इस सेक्टर में आजमाया हाथ 

D,Yavol के टीजर में शाहरुख चॉक से ब्लैकबोर्ड पर टाइमलेस शब्द काटते नजर आते हैं. इस दौरान, एक पेंट ब्रश फर्श पर गिरता है और शाहरुख उसे उठाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने बिजनेस के दुनिया में कदम रखा है. आर्यन खान ने अपनी क्लोदिंग कंपनी की शुरुआत की है, जिसका नाम D,Yavol है. आर्यन ने सोमवार को अपने इस लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रैंड का फर्स्ट लुक शेयर किया. D,Yavol के टीजर में शाहरुख खान की हल्की झलक देखने को मिल रही है. ये टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पार्टनरशिप में शुरू किया ब्रैंड 
D,Yavol के टीजर में शाहरुख चॉक से ब्लैकबोर्ड पर टाइमलेस शब्द काटते नजर आते हैं. इस दौरान, एक पेंट ब्रश फर्श पर गिरता है और शाहरुख उसे उठाते हैं, तभी स्क्रीन ब्लैक होती है और ब्रैंड का नाम सामने आ जाता है. आर्यन ने क्लोदिंग कंपनी पार्टनरशिप में शुरू की है. D,Yavol में आर्यन के साथ-साथ लेटी ब्लागोएवा और बंटी सिंह भी पार्टनर हैं. बता दें कि पिछले साल आर्यन ने इन्हीं दोनों पार्ट्नर्स के साथ मिलकर स्पिरिट मार्केट में कदम रखा था, जब उन्होंने अपना प्रीमियम वोदका ब्रैंड लॉन्च किया था.

कम कर रहे पिता का काम
हालांकि, ऐसा नहीं है कि बिजनेस में पैर जमाने के लिए शाहरुख खान के बेटे ने फिल्मी दुनिया से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है. वह जल्द ही अपनी फिल्म की शुरुआत करेंगे, जिसे उनके पिता के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर के तले तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, आर्यन अब IPL के ऑक्शन और उससे जुड़े जरूरी इवेंट का कामकाज भी देखते हैं. यानी उन्होंने अपने पिता के सिर से काम का बोझ कम करना शुरू कर दिया है. वैसे इस काम में बहन सुहाना भी उनकी मदद करती हैं.

शाहरुख हैं इतने अमीर
शाहरुख खान की बात करें, तो वह दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं. कुछ वक्त पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया अता कि शाहरुख रिचेस्ट एक्टर्स इन वर्ल्ड की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उनकी नेट वर्थ 770 मिलियन डॉलर यानी 6289 करोड़ से भी ज्यादा बताई गई है. शाहरुख के कई बिजनेस हैं. वह IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है. शाहरुख खान एक वीएफएक्स स्टूडियो भी चलाते हैं. इसके अलावा, विज्ञापनों के जरिए भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago