✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड के संजू 'बाबा' ने शराब के बिजनेस से जुड़ी इस कंपनी में किया Invest   

बॉलीवुड के संजू 'बाबा' ने शराब के बिजनेस से जुड़ी इस कंपनी में किया Invest   

स्टार्टअप के प्रति बॉलीवुड स्टार्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है. अब संजय दत्त ने शराब के बिजनेस से जुड़े एक स्टार्टअप में पैसा लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड स्टार्स केवल फिल्मों के भरोसे ही नहीं रहते. कुछ बिजनेस में भी हाथ आजमाते हैं, तो कुछ निवेशक बनकर मुनाफा कमाते हैं. अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी तक सबके कहीं न कहीं, कुछ न कुछ इन्वेस्टमेंट जरूर किया हुआ है. अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड के 'बाबा' यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम भी शामिल हो गया है. संजू बाबा ने मुंबई के एक अल्कोहालिक बेवरेज स्टार्टअप में पैसा लगाया है.      

ये है कंपनी की तैयारी
संजय दत्त ने एल्कोबेव (अल्कोहालिक बेवरेज) स्टार्टअप कार्टेल एंड ब्रदर्स (Cartel and Bros) में निवेश किया है. ये फर्म लिकर ब्रैंड्स के पोर्टफोलियो को भारत में इंपोर्ट करने और उसे बेचने की तैयारी में है. कंपनी के शुरुआती प्रोडक्ट में से एक स्कॉच व्हिस्की ब्रैंड Glenwalk होगा, जिसे कंपनी स्कॉटलैंड से भारत इम्पोर्ट करेगी और यहां बेचेगी. कंपनी ने स्कॉटलैंड में एक फैक्ट्री भी लीज पर की है. Cartel and Bros शुरुआत में किफायती कीमतों पर अपने प्रोडक्ट बेचेगी, ताकि बाजार में जगह बनाई जा सके. 

यहां भी लगाया है पैसा
स्पिरिट्स स्टोर चेन लिविंग लिक्विड्ज (Living Liquidz) के प्रमोटर मोक्ष सोनी ने बताया कि कंपनी वोदका, टकीला और सिंगल मॉल्ट ब्रैंड्स भी भारत लाएगी. बता दें कि सोनी उन 5 फाउंडर्स में शामिल हैं जिन्होंने Cartel and Bros की शुरुआत की है. वैसे, संजय दत्त ने इस एल्कोवेब स्टार्टअप के अलावा एक दूसरी कंपनी में भी पैसा लगाया है. संजय के पास साइबर मीडिया (इंडिया) लिमिटेड में 1 प्रतिशत से कम की हिस्सेदारी है. साइबर मीडिया एक स्पेशियलिटी मीडिया हाउस है, जो 12 मीडिया प्रॉपर्टीज चलाता है. इसमें Dataquest, PCQuest, Voice&Data, Global Services, DQ Channels, DQ Week (दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और कोलकाता) शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी की कुछ वेबसाइट भी हैं.

अक्षय ने यहां किया इन्वेस्ट 
हाल ही में ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स बेचने वाली पुणे स्थित 'टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फॉर्म्स' (TBOF) ने बताया था कि उसने इनवेस्टर्स से 14.5 करोड़ रुपए जुटाए हैं. कंपनी के निवेशकों की लिस्ट में अक्षय कुमार और वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है. हालांकि, कंपनी ने ये साफ नहीं किया था कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कितना पैसा लगाया है. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, फॉर्मर ट्रेनिंग सेंटर बनाने और अपने घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस को बढ़ाने में करेगी.  

2012 में हुई थी स्थापना
TBOF में निवेश को लेकर सहवाग ने कहा था - यह देखकर खुशी हो रही है कि TBOF भारत और उसके बाहर किसानों के जीवन और लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है. वहीं, अक्षय कुमार ने कहा था कि वह स्थिरता में दृढ़ विश्वास रखते हैं और टूटू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फॉर्म्स के आदर्श उनके सिद्धांतों के अनुरूप हैं. बता दें कि TBOF की स्थापना 2012 में अजिंक्य हांगे और सत्यजीत हांगे ने की थी. दोनों को इस स्टार्टअप को शुरू करने का आईडिया तब आया, जब वह खेती को अपना करियर बनाने के लिए गांव लौटे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago