✕

होम / B टाउन / Salaar Vs Dunki Box Office: 200 करोड़ पार Prabhas, SRK भी 100 करोड़ के पार!

Salaar Vs Dunki Box Office: 200 करोड़ पार Prabhas, SRK भी 100 करोड़ के पार!

ओपनिंग डे पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) ने 29.20 करोड़ रुपयों की कमाई की थी.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) इस वक्त सितारों की टक्कर का अखाड़ा बना हुआ है. जहां एक तरफ बाहुबली प्रभास (Prabhas) हैं, वहीं दूसरी तरफ जवान शाहरुख खान हैं और दोनों ही सितारों की नई पेशकशों, सलार (Salaar) और डंकी (Dunki) को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यु के साथ-साथ जनता का भरपूर प्यार भी मिल रहा है. लेकिन दो बड़े सितारों की इतनी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतारी जाएं और फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात न हो ये तो नामुमकिन है. 

Salaar Box Office
देश तो देश, दुनिया में भी प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान के करोड़ों फैन्स हैं और फिलहाल ये सभी फैन्स अपने पसंदीदा सितारों को बॉक्स ऑफिस के अखाड़े में देख रहे हैं. अपने ओपनिंग डे पर सलार ने 90.70 करोड़ रुपयों की कमाई की थी और अपने पहले शनिवार के दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ रुपयों की कमाई की. इसके साथ ही अपने पहले रविवार के दिन सलार ने लगभग 59 करोड़ रुपयों की कमाई थी. इस वक्त सलार 200 करोड़ रुपयों के आंकड़े को पार कर चुकी है और कंपनी के द्वारा की गई कुल कलेक्शन लगभग 208 करोड़ रुपयों के आस पास पहुंच चुकी है. 

Dunki Box Office
दूसरी तरफ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, अपने अनोखे आइडियाज के लिए पहचान बनाने वाले निर्देशक राजू हिरानी के साथ, डंकी (Dunki) लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरे हैं. फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मौजूद हैं. अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की फिल्म ने 29.20 करोड़ रुपयों की कमाई की थी और अपने शुक्रवार के दिन फिल्म ने 20.12 करोड़ रुपयों, पहले शनिवार के दिन फिल्म ने 25.61 करोड़ रुपयों और पहले रविवार के दिन फिल्म ने 30.50 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. रविवार की कलेक्शन के बाद डंकी की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 106.45 रुपयों पर पहुंच गई है. आपको बता दें कि डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है और पहली दोनों फिल्मों, जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है. 

Prabhas Vs Shahrukh Khan
ज्यादातर लोग सोच रहे होंगे कि Prabhas Vs Shahrukh Khan क्यों? जबकि सलार (Salaar) एक एक्शन फिल्म है, वहीं डंकी (Dunki) एक ड्रामा फिल्म है और दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं है. लेकिन क्या है न कि भारत में फिल्मों को सितारों के हथियार और बॉक्स ऑफिस को सितारों के अखाड़े के रूप में देखा जाता है, इसलिए दोनों फिल्मों का कोई मुकाबला न भी तो भी ज्यादातर लोग इस वक्त बॉक्स ऑफिस को डंकी बनाम सलार या फिर प्रभास बनाम शाहरुख खान के रूप में ही देख रहे होंगे. दोनों ही फिल्मों के फुटफॉल में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और इसकी एक वजह लंबा वीकेंड भी है और क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्मों के लिए भीड़ बढ़ रही है और यह दोनों ही फिल्मों के कारोबार के लिए काफी अच्छा है, हालांकि शाहरुख खान अभी भी प्रभास से थोड़े पीछे नजर आ रहे हैं लेकिन अच्छे रिव्यु और न्यू-ईयर की बदौलत ये भी हो सकता है कि शाहरुख प्रभास से आगे निकल जाएं. 
 

यह भी पढ़ें: 80 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering IPO!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago