✕

होम / B टाउन / फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं छोटे नवाब; यहां लगाया है पैसा 

फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं छोटे नवाब; यहां लगाया है पैसा 

सैफ अली खान 'हाउस ऑफ पटौदी' के स्टोर्स देश के अलग-अलग शहरों में खोल रहे थे. हाल ही में मुंबई में भी इसका उद्घाटन किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अधिकांश बॉलीवुड स्टार्स की तरह सैफ अली खान भी बिजनेस में पैर जमाए हुए हैं. हालांकि, उनके इन्वेस्टमेंट्स को लेकर कम ही जानकारी सामने आती है. सैफ के पास Illuminati Films और Black Knight Films नाम से दो प्रोडक्शन हाउस है. इसके अलावा, वह 'हाउस ऑफ पटौदी' को भी जोरशोर से आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. नवाबों के खानदान से आने वाले सैफ ने कुछ साल पहले अपने इस क्लोदिंग और फुटवीयर ब्रैंड को लॉन्च किया था. यहां मिलने वाले कपड़ों और फुटवीयर में नवाबी अंदाज की झलक देखने को मिलती है.

5 शहरों में 'हाउस ऑफ पटौदी'
सैफ अली खान 'हाउस ऑफ पटौदी' के स्टोर्स देश के अलग-अलग शहरों में खोल रहे थे. अभी तक सैफ का यह ब्रैंड गोवा, बेंगलुरु, लखनऊ और चेन्नई में था, लेकिन अब यह मुंबई में भी ओपन हो गया है. मुंबई के लोअर परेल में पैलेडियम मॉल में हाल ही में इसका उद्घाटन किया गया था. इस तरह 'हाउस ऑफ पटौदी' पांच शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. आने वाले समय में कई दूसरे शहरों में भी इसके स्टोर्स खोले जा सकते हैं. 

सैफ के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
'हाउस ऑफ पटौदी' ने ऑनलाइन टाई-अप भी किए हुए हैं. उसके प्रोडक्ट्स में से सबसे ज्यादा कुर्ते ऑनलाइन मिलते हैं. सैफ को छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है, इसकी वजह है उनका पटौदी घराने से ताल्लुक. सैफ के पास करोड़ों की पुश्तैनी प्रॉपर्टी है. उनके खानदानी महल 'पटौदी पेलेस' की कीमत 800 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है. वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए लेते हैं. इसके अलावा, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने दूसरे इन्वेस्टमेंट्स से उन्हें मोटी कमाई होती है.

संपत्ति में 70% का इजाफा
एक रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान उनकी हर महीने 3 करोड़ कमाते हैं और सालाना यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंचता है. नेटवर्थ की बात करें, तो यह लगभग 1120 करोड़ रुपए है. बीते कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 60 से 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. सैफ के पास बांद्रा में करोड़ों का बंगला है. इसके अलावा, मुंबई में उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है. छोटे नवाब को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके कलेक्शन में ऑडी, BMW 7 सीरीज, लेक्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसी कारें शामिल की हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago