✕

होम / B टाउन / सैफ अली खान को यूं ही नहीं कहा जाता ‘नवाब’, नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

सैफ अली खान को यूं ही नहीं कहा जाता ‘नवाब’, नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान नवाब के परिवार से आते हैं. पटौदी में उनकी पुश्तैनी हवेली है, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ शान से रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हमला हुआ. जब यह हमला हुआ तो एक्टर घर पर मौजूद थे. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर ये हमला तब हुआ जब एक्टर के मुंबई स्थित घर में पर चोर चोरी करने आया था. हमलावर ने सैफ पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सैफ पर हमले की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. आपको बता दें सैफ अली खान सिर्फ बॉलीवुड एक्टर ही नहीं बल्कि पटौदी रियासत के नवाब भी है. आइए जानते हैं सैफ अली खान की आलीशान जिंदगी और उनकी कुल संपत्ति के बारे में

1200 करोड़ की नेटवर्थ

सैफ अली खान एक सफल एक्टर हैं और शाही परिवार से आते हैं. ऐसे में उनकी संपत्ति हमेशा ही चर्चा का विषय रही है. उनकी रियल एस्टेट होल्डिंग में मुंबई स्थित 103 करोड़ रुपये की कीमत वाला घर और हरियाणा स्थित 800 करोड़ का भव्य पटौदी पैलेस प्रमुख है. सैफ की नेटवर्थ करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट से 1 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

फेमस है पटौदी पैलेस

सैफ अली खान की सबसे कीमती प्रॉपर्टी हरियाणा में स्थित पटौदी पैलेस है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये के आसपास है. 10 एकड़ में फैली इस शाही प्रॉपर्टी में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है. रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, मंगल पांडे’ और ‘वीर जारा’ जैसी हिट फिल्मों की शूटिंग यहीं हुई थी.

स्विट्जरलैंड में भी प्रॉपर्टी

‘छोटे नवाब’ ने स्विट्जरलैंड में भी प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपये है. यह आलीशान बंगला उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है. सैफ ने बिजनेस की दुनिया में भी मजबूती से पैर जमाए हैं. उन्होंने कपड़ों के ब्रांड के साथ-साथ स्पोर्ट्स कंपनियों में निवेश किया है, जहां से उन्हें मोटी कमाई होती है.

लग्जरी कारों का कलेक्शन

सैफ अली खान लग्जरी कारों के शौकीन हैं. उनकी कारों के कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-क्लास s 350D, लैंड रोवर डिफेंडर 110, ऑडी Q7 और जीप रैंगलर सहित कई आलीशान कारें हैं. सैफ हर साल मोटी कमाई करते हैं. शाही परिवार से होने के चलते देश के कई शहरों में उनकी प्रॉपर्टी है. इसके अलावा, उन्होंने विदेशों में भी निवेश किया हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

16 hours ago