✕

होम / B टाउन / करण जौहर की कंपनी पर मुकेश अंबानी की नज़र, जल्द सुनने को मिल सकती है बड़ी खबर!

करण जौहर की कंपनी पर मुकेश अंबानी की नज़र, जल्द सुनने को मिल सकती है बड़ी खबर!

मुकेश अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए धर्मा प्रोडक्शंस में कुछ हिस्सेदारी खरीद सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और धर्मा प्रोडक्शंस में इस संबंध में बातचीत चल रही है. हालांकि, दोनों की ही तरफ से इस संबंध में कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है. फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि RIL कितनी हिस्सेदारी खरीदना चाहती है और सौदा कितने में होगा.

किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनीं कई फिल्में हिट रही हैं. इसमें  कभी खुशी कभी गम, अग्निपथ, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो, बदरीनाथ की दुलहनिया आदि शामिल हैं. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि करण जौहर धर्मा प्रोडक्शंस में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रहे, लेकिन वैल्यूएशन को लेकर बात अटक रही है. बता दें कि इस कंपनी में 90.7% हिस्सेदारी करण जौहर और 9.24% हिस्सेदारी उनकी मां हीरू के पास है. यदि करण अपनी पूरी हिस्सेदारी रिलायंस बेचते हैं, तो इस कंपनी पर मालिकाना हक मुकेश अंबानी को मिल जाएगा.  

क्यों हुआ मोह भंग?
करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस से मोह भंग होने की असल वजह तो सामन नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्मों की प्रोडक्शन लागत में बढ़ोत्तरी, OTT की वजह से सिनेमाहॉल में घटती दर्शकों की संख्या जैसी चुनौतियों के चलते करण कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं.  रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद है. कुछ समय पहले RIL ने बालाजी में अल्पमत हिस्सेदारी खरीदी थी. कंपनी के कंटेंट प्रोडक्शन पोर्टफोलियो में  जियो स्टूडियो, वायकॉम 18 स्टूडियो, कोलोसियम मीडिया भी शामिल हैं. ऐसे में धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी से उसकी स्थिति मजबूत होगी.

1976 में हुई थी स्थापित
धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना करण जौहर के पिता यश जौहर ने 1976 में की थी. 2004 में पिता के निधन के बाद करण ने कंपनी की बागडोर संभाली. धर्मा प्रोडक्शंस ने वित्त वर्ष 2023 में रिवेन्यु में करीब चार गुना वृद्धि दर्ज की और यह 1,040 करोड़ रुपए पहुंच गया. हालांकि बाद नें इसमें गिरावट भी देखने को मिली. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago