✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह कमाई के मामले में है सम्राट, इतने संपत्ति के हैं मालिक

Happy Birthday: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह कमाई के मामले में है सम्राट, इतने संपत्ति के हैं मालिक

एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. चलिए आपको बताते है रणवीर सिंह की नेट वर्थ और उनके सफर से जुड़ी कुछ बाते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के बाजीराव कहे जाने वाले रणवीर सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है और उन्होंने बेहद कमाल का काम करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. वह फिल्म इंडस्ट्री के बेताज-बादशाद बन गए हैं. एक्टर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इनके फिल्मी सफर पर नजर डालें, तो यो उतार चढ़ाव भरा रहा है क्योंकि वो पहली फिल्म से तो सफर हो गए थे लेकिन उसके बाद उन्हें बड़ी हिट के लिए सालों तक तरसना पड़ा था. वहीं रणवीर ने अपने काम को हर साल दर साल निखारा आज वहां पहुंचे जहां पर वो है. 

कभी बेचा चिकन, तो कभी बने राइटर

रणवीर ने बताया था कि कॉलेज के दिनों में पार्ट टाइम नौकरी करने के दौरान वो बटर चिकन बेचते थे और बनाया भी करते थे. इतना ही नहीं जब वो अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने अभिनय और थिएटर के गुर सीखना शुरू किए तो इस दौरान वो स्टारबक्स में पार्ट टाइम नौकरी कर रहे थे. रणवीर सिंह को बचपन से ही फिल्मों में आने का शौक था और इसके लिए उन्होंने शुरू से ही मेहनत करनी शुरू कर दी थी, लेकिन जब कोई फिल्म नहीं मिल रही थी तब उन्होंने एडवर्टाइजिंग एजेंसी के साथ बतौर राइटर काम करना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया. एक्टर के इस खास मौके पर आइए जानते हैं इनकी नेटवर्थ कितनी है? रणवीर कितनी संपत्ती के हैं मालिक?

कितनी है रणवीर सिंह की कुल संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 334 करोड़ रुपये के आसपास है. एक्टर एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा रणवीर एड से भी मोटी कमाई कर लेते हैं. वहीं रणवीर के पास करोड़ों की प्रापर्टी भी है. कुछ समय पहले रणवीर और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में 5BHK घर खरीदा था, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. वहीं, रणवीर सिंह का एक आलीशान बंगला गोवा में है, जिसकी कीमत तकरीबन 15 करोड़ बताई जा रही है. वहीं, खबर ये भी है कि उन्होंने पिछले साल शाहरुख खान के मन्नत के बगल में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा, जिसकी कीमत लगभग 119 करोड़ है. 

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं रणवीर

इसके अलावा रणवीर सिंह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. एक्टर के पास Jaguar XJ,  1.8 करोड़ रुपये की Mercedes-Benz E-Class, Mercedes-Benz GLS Mercedes-Maybach 600,  3 करोड़ रुपये की Lamborghini Urus, Toyota Land Cruiser के साथ  3.2 करोड़ रुपये की Aston Martin Rapide S जैसी बेहतरीन कारें है. वहीं एक्टर के पास हर एक ब्रांड के लगभग 1000 से ज्यादा जूते हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं. रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म बैजू बावरा में आलिया भट्ट के साथ नजर आ सकते हैं. इसके अलावा एक्टर के पास 'शक्तिमान', डॉन और फिल्म अन्नियन की हिंदी रीमेक भी है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago