✕

होम / B टाउन / रणवीर सिंह ने शाहरुख के बंगले के बगल में खरीदा 4 फ्लोर, कीमत सुन होश उड़ जाएंगे

रणवीर सिंह ने शाहरुख के बंगले के बगल में खरीदा 4 फ्लोर, कीमत सुन होश उड़ जाएंगे

Ranveer Singh ने सागर रेशम सहकारी हाउसिंग सोसाइटी की 16वीं से लेकर 19वीं मंजिल तक खरीद ली है. यह सोसाइटी अभी अंडर कन्स्ट्रक्शन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनके पिता जुगजीत सुंदरसिंह भवनानी की फर्म ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स LLP (Oh Five Oh Media Works LLP) ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ रुपये का एक luxury Quadruplex (4 फ्लोर) खरीदा है, जो बिल्कुल समुद्र के सामने है.

शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंहे रणवीर सिंह
यह सौदा देश में सबसे महंगे घरों के सौदों में से एक है. इस सौदे के साथ ही रणवीर सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन जाएंगे, क्योंकि उन्होंने जहां Quadruplex खरीदा है, वो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर के बगल में है.

16th से 19th फ्लोर रणवीर के नाम
Mint में छपी खबर के अनुसार, रणवीर सिंह ने सागर रेशम सहकारी हाउसिंग सोसाइटी की 16वीं से लेकर 19वीं मंजिल तक खरीद ली है. यह सोसाइटी अभी अंडर कन्स्ट्रक्शन है.

कारपेट एरिया 11,266 sq ft
रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने जो Quadruplex खरीदा है, उसका टोटल कारपेट एरिया 11,266 sq ft है. इसके अलावा 1,300 sq ft का सेपरेट टेरेस है. इसके अलावा रणवीर सिंह को 19 कार पार्किंग भी मिलेगी.

पूरा पेमेंट कर चुके हैं रणवीर
वे अपार्टमेंट के लिए 118.94 करोड़ रुपया और स्टाम्प ड्यूटी के लिए 7.13 करोड़ रुपया अदा कर चुके हैं. उन्हें यह Quadruplex 1.05 लाख रुपया प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से पड़ा है.

पुरानी बिल्डिंग फिर से बनाई जा रही है
हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार सागर रेशम एक पुरानी बिल्डिंग है, जिसे फिर से डेवलप किया जा रहा है. नीचे के फ्लोर्स उन्हें दिया गया है, जो पुरानी बिल्डिंग में पहले से रह रहे थे. बिल्गिंड का 16वां फ्लोर 4 BHK है, जबकि 17 से 19 फ्लोर तक पेंट हाउस है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago