✕

होम / B टाउन / Ranbir Kapoor को आया ED का बुलावा, क्या है पूरा मामला?

Ranbir Kapoor को आया ED का बुलावा, क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड के बहुत से जाने-माने अभिनेता और गायक भी इस वक्त जांच एजेंसी की निगरानी में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. रणबीर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुलावा भेज दिया है और अब 6 अक्टूबर को उन्हें ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. रणबीर को ED द्वारा महादेव ऑनलाइन बेटिंग (Mahadev Online Betting Case) से जुड़े मामले से जुडी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि सिर्फ रणबीर (Ranbir Kapoor) ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बहुत से जाने-माने अभिनेता और गायक भी इस वक्त महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस (Mahadev Online Betting Case) की वजह से जांच एजेंसी की निगरानी में हैं. महादेव बेटिंग के प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर ने ऐप की सफलता की पार्टी दुबई में दी थी और इस शादी में बॉलीवुड के जाने-माने गायकों और अभिनेताओं ने शिरकत की थी. सक्सेस पार्टी के साथ-साथ सौरभ चंद्राकर ने 200 करोड़ रूपए खर्च कर शादी भी की थी और फिलहाल जांच एजेंसियां इसी वजह से बॉलीवुड के सितारों की जांच पड़ताल कर रही हैं. 

इन पर भी है एजेंसी की नजर
जल्द ही रणबीर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रणबीर के अलावा 15-20 अन्य अभिनेता, गायक और कलाकार भी जांच एजेंसियों के स्कैनर में हैं और एजेंसी इन सितारों पर करीबी रूप से नजर रखे हुए है. इन कलाकारों में सनी लियॉन (Sunny Leone), नेहा कक्कर (Neha Kakkar), भारती सिंह (Bharti Singh), आतिफ असलम (Atif Aslam), विशाल ददलानी (Vishal Dadlani), और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जैसे नाम शामिल हैं. 

Mahadev Online Betting पर क्या है आरोप?
पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग (Mahadev Online Betting Case) के मामले के संबंध में 417 करोड़ रुपयों की संपत्ति को फ्रीज कर दिया था. महादेव ऑनलाइन बेटिंग का सारा ओपरेशन दुबई से चलता था और इसके प्रमोटर्स के नाम सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं. इस कंपनी पर आरोप है कि कंपनी नए यूजर्स को रजिस्टर करके बेनामी खातों के माध्यम से काले धन को वैध बनाने का काम किया करती थी. ED की जांच में यह भी पता चला है कि कंपनी का हेडक्वार्टर UAE में था और वहीँ से महादेव ऑनलाइन बुक ऐप चलाया जाता था. यह कंपनी अपने जानकारों के माध्यम से फ्रैंचाइजी के आधार पर 70-30% के प्रॉफिट का लालच देकर काम करते थे. 
 

यह भी पढ़ें: Indian Oil ने GPS Renewables से मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे CBG प्लांट!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago