होम / B टाउन / सांसद ने लगाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मोहर, बधाइयों का दौर शुरू!

सांसद ने लगाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मोहर, बधाइयों का दौर शुरू!

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं. वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा हैं जो बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दे चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के एक होटल में डिनर पर साथ देखा गया था.  इस विडियो के वायरल होने के बाद दोनों की शादी और रोके की रस्मों की खबरों ने भी काफी रफ्तार पकड़ ली थी. इसी बीच सांसद ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मोहर लगा दी है जिसके बाद बधाइयों का तांता शुरू हो गया है. 

काफी अच्छे दोस्त हैं राघव और परिणीति
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं. वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा हैं जो बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दे चुकी हैं और आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने साथ में लन्दन में पढ़ाई भी की है. राघव और परिणीति लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ थे और दोनों पहले से ही काफी अच्छे दोस्त भी हैं. 

डिनर डेट पर साथ दिखे थे राघव और परिणीति
इतना ही नहीं, राघव चड्ढा ट्विटर पर केवल 44 लोगों को ही फॉलो करते हैं और परिणीति चोपड़ा इन लोगों में से एक हैं. हाल ही में मुंबई के एक होटल में दोनों को एक साथ डिनर करते देखा गया था और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कोई आम डिनर नहीं था बल्कि एक डिनर डेट थी. दोनों की विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने राघव और परिणीति के रोके और शादी की बातें भी करनी शुरू कर दी थीं. 

आज रिश्ते पर लग गयी मोहर
कुछ दिनों पहले जब राघव चड्ढा से इस विडियो के बारे में मीडिया ने सवाल किया था तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के सवाल ना करिए. जब करेंगे तब आपको बतायेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल होती विडियो और राघव के इस जवाब के बाद लोग इस कहानी में अगली कड़ी का इन्तजार कर रहे थे. आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए राघव और परिणीति के रिश्ते पर मुहर लगा दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है. 

शादी की तयारी कर रही हैं परिणीति
संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी के नेता हैं और पंजाब से राज्यसभा सांसद भी है. संजीव ने ट्वीट करते हुए लिखा – मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को तहे दिल से बढ़ाई देता हूं. आपके गठबंधन को बहुत सारा प्यार, आनंद और सहयोग मिले. मेरी शुभकामनाएं! कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया था और फैन्स का मानना था कि परिणीति शादी के कपड़ों को तैयार करवाने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पास गयीं थीं. 

 

यह भी पढ़ें: ED ने कोयला मामले में फिर शुरू की छोपमारी, इस बार इन दो शहरों में पड़ी Raid

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

10 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

12 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

11 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

15 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13 hours ago