होम / B टाउन / नहीं रहे सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस

नहीं रहे सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस

10 अगस्त से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे, उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिख रहा था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. 58 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS में उन्होंने आखिरी सांस ली. अबतक मिली खबर के मुताबिक राजू श्रीवास्तव ने करीब 10:15 बजे आखिरी सांस ली. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

25 दिसंबर, 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम करते समय हार्ट अटैक आया था. उसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. 41 दिन तक चले इलाज के बाद उन्होने जिंदगी का दामन छोड़ दिया. राजू श्रीवास्तव का निधन फिल्म जगत और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजू के दो बच्चे भी हैं अंतरा और आयुष्मान.

AIIMS में ली आखिरी सांस

10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें स्ट्रोक आया था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया. काफी समय तक राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर पर रखा गया था. हालांकि कई बार बीच में उनकी सेहत में कुछ सुधार दिखा था, लेकिन वो बेहोश ही थे. 

एम्स दिल्ली में भी उनकी सेहत में अधिक सुधार देखने को नहीं मिल रहा था, कई बार उनको दौरे पड़ रहे थे. डॉक्टरों ने जब उनके सिर का सीटी स्कैन किया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन की शिकायत भी मिली. उनके बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि दिमाग में सूजन के चलते पानी मिलने के बाद डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई थी. राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने कुछ दिन पहले ये भी बताया था कि डॉक्टर्स ने कई बार वेंटिलेटर हटाने पर विचार किया, लेकिन, बार-बार बुखार आने की वजह से डॉक्टर्स ऐसा नहीं कर पा रहे हैं.  

सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!

 

4 दशक तक हंसाते रहे 

राजू श्रीवास्तव के जन्म का नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है, लेकिन वो राजू श्रीवास्तव के नाम से कॉमेडी की दुनिया में मशहूर हुए. कानपुर की एक मिडिल क्लास फैमिली से आए राजू श्रीवास्तव करीब 40 साल तक मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे. साल 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. राजू ने कई फिल्मों में भी काम किया था. जैसे ‘मैंने प्यार किया', ‘बाजीगर', ‘बॉम्बे टू गोवा' (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया'.  राजू श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ और ‘बिग ब्रदर’ में भी हिस्सा लिया था. इसके अलावा वो अपनी पत्नी शिखा के साथ ‘नच बलिए-6’ में भी नजर आए थे.

 

राजनीति में भी हाथ आजमाया

कॉमेडी के अलावा राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था, साल 2014 में कानपुर से लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के तरफ से एक राजनेता के तौर पर मैदान में उतरे लेकिन उन्होंने तुरंत ही अपना टिकट वापस भी कर दिया. इसके बाद 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जरिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के एक हिस्से के रूप में भी नॉमिनेट किए गए थे.

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

13 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

15 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

18 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

16 hours ago