✕

होम / B टाउन / लोन नहीं चुका पाने से राजपाल यादव की प्रापॅर्टी सीज, इस मामले में जेल भी जा चुके हैं एक्टर

लोन नहीं चुका पाने से राजपाल यादव की प्रापॅर्टी सीज, इस मामले में जेल भी जा चुके हैं एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सीज कर ली गई है. मुंबई के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की संपत्ति जब्त की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर जो सबको हंसाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं और उनकी खुद की खुशियां छीन गई हैं. एक्टर बेहद मुश्किल में हैं अब वो लीगल मुसीबत में फंस गए हैं. एक्टर को लेकर अब एक शॉकिंग जानकारी मिली है जिसे जानकार आपको भी यकीन नहीं होगा. खबर आई है कि एक्टर की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है.

राजपाल यादव की प्रॉपर्टी हुई सीज

‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले राजपाल यादव की जिंदगी में अब तूफान आ गया है. लोन न चुका पाने की वजह से अब बैंक ने उनकी प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया है. अब जानते हैं कि आखिर ये लोन एक्टर ने कब, कैसे और क्यों लिया था? ये मामला साल 2012 का बताया जा रहा है. बता दें, इसी साल राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ (Ata Pata Laapata) रिलीज हुई थी. एक्टिंग के साथ-साथ राजपाल यादव ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था. 

5 करोड़ का लिया था लोन

इतना ही नहीं इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी उनकी अपनी पत्नी यानी राधा यादव थीं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने इस फिल्म के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई ब्रांच से करीब 5 करोड़ रुपए का कर्जा लिया था. हालांकि, एक्टर ये 5 करोड़ का लोन चुका नहीं पाए और अब इसी चक्कर में शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव में उनकी जो करोड़ो की संपत्ति थी उसे बैंक ने जब्त कर लिया है,

जेल भी गए थे एक्टर

अगर आप अभी यही सुनकर हैरान हैं तो आपको बता दें कि ये मामला एक्टर को पहले भी बड़ी मुश्किल में डाल चुका है. साल 2018 में एक्टर और कॉमेडियन को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी. उन्हें इस केस में 3 महीने की जेल हुई थी और दिल्ली की एक कंपनी ने एक्टर की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट पर मुकदमा भी किया था. फिल्म साल 2012 में आई थी लेकिन एक्टर ने इसके लिए लोन साल 2010 में लिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago