✕

होम / B टाउन / राहा कपूर बनेंगी सबसे अमीर स्टार किड, रणबीर और आलिया देंगे बेटी को खास तोहफा

राहा कपूर बनेंगी सबसे अमीर स्टार किड, रणबीर और आलिया देंगे बेटी को खास तोहफा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर सभी स्टारकिड्स में सबसे पॉपुलर हैं. अब एक साल की छोटी राहा करोड़ों की मालकिन बनने वाली हैं. रणबीर और आलिया उन्हें खास तोहफा देने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द अपने ड्रीम हाउस कृष्णा राज बंगलो में गृह प्रवेश करने वाले हैं. ये बंगला मुंबई के ब्रांद्र में स्थित है. रणबीर और आलिया अक्सर बंगले में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम को देखने लिए पहुंचते रहते थे. पहले इस बंगले का नाम दिवंगत एक्टर राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज के नाम पर रखा गया था. कपूर परिवार में इकलौता पोता होने के कारण यह संपत्ति रणबीर कपूर के नाम है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस बंगले का नाम अब बेटी राहा कपूर के नाम पर रखने वाले हैं. ऐसे में राहा को बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड होने का खिताब मिल जाएगा.

बेटी के नाम होगा 250 करोड़ का बंगला

रणबीर और आलिया अपने आशियाने को बनाने के लिए बराबर इन्वेस्ट कर रहे हैं. कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने के बाद घर की कीमत 250 करोड़ से भी अधिक होगी. इस तरह रणबीर-आलिया का ये घर शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई का सबसे महंगा बंगला बन जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने इस बंगले का नाम बेटी के नाम पर रख सकते हैं. इस तरह रणबीर और आलिया की नन्ही परी बी टाउन (B Town) की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी. रणबीर-आलिया के पास मुंबई में इसके अलावा भी चार प्लैट हैं. जिनकी कीमत करीब 60 करोड़ के आस-पास है.

क्या है Toll कलेक्शन का गडकरी फॉर्मूला, जो पूरी तरह बदल देगा जिंदगी? जानें हर डिटेल

रणबीर-आलिया भी करोड़ों के मालिक

रणबीर और आलिया दोनों बचपन से ही लग्जरी लाइफ जीते आए है. लेकिन अब दोनों अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. बात करें रणबीर कपूर करीब 359 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. रणबीर ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं. रणबीर के गैराज में कई सुपर लग्जरी कारें हैं. जिनकी कीमत करोड़ों में है. वहीं अगर आलिया की बात करें तो आलिया के पास करीब 180 करोड़ की संपत्ति है. आलिया के पास मुंबई के अलावा लंदन में भी एक आलीशान घर है. इसके अलावा एक्ट्रेस के गैराज में 1.74 करोड़ की Range Rover और 61 लाख रुपये की Audi A6 और 1.37 करोड़ की BMW 7 सीरीज है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago