✕

होम / B टाउन / आर माधवन ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

आर माधवन ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अब अपने लिए एक नया और आलीशान घर खरीदा है, एक्टर ने इसके लिए जो स्टाम्प ड्यूटी अदा की है वो तो आपकी नींद ही उड़ा देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपनी सिम्पलिसिटी के लिए जाने जाते हैं. एक्टर एक फैमिली मैन हैं और फिल्मों के अलावा बीवी-बच्चों पर ही सारा ध्यान लगाते हैं. इसी बीच अब खबर आई है कि एक्टर ने अपने सपनों का एक नया आशियाना ढूंढ लिया है. अब उन्होंने एक नया घर खरीदा है जो सिंपल तो नहीं हो सकता क्योंकि इस कीमत में अक्सर आलिशान घर ही आते हैं. बता दें, आर माधवन ने अब मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है.

कितना बड़ा है एक्टर का नया घर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आर माधवन ने एक नई आवासीय प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्रॉपर्टी के साथ ही उनकी रियल एस्टेट में इजाफा हुआ है. एक्टर की नई प्रॉपर्टी की बात करें तो उनका ये अपार्टमेंट लगभग 389 वर्ग मीटर यानी 4,182 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें दो पार्किंग स्पेस भी मौजूद हैं. ये घर रहने के लिए एकदम तैयार है. बताया जा रहा है कि स्टोर की ये प्रॉपर्टी Signia Pearl में है, जिसमें 4 और 5 बीएचके के आलीशान अपार्टमेंट होते हैं.

इतने करोड़ में खरीदा नया आशियाना?

ये बिल्डिंग प्रीमियम सुविधाओं और विशेषताओं से भरी हुई है जो जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं. इसे अत्याधुनिक सुविधाएं के साथ डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. ये अपार्टमेंट एक्टर ने एक बड़ी रकम चुकाकर खरीदा है. इतने में आपके कई घर आ जाएंगे. बता दें, आर माधवन ने इस अपार्टमेंट के लिए करीब 17.5 करोड़ रुपए खर्चे हैं. वहीं, 22 तारीख को ये घर की डील फाइनल हुई है.

स्टाम्प ड्यूटी की रकम कर देगी हैरान

वहीं, 1 करोड़ 5 लाख तो ‘शैतान’ एक्टर ने बस स्टाम्प ड्यूटी की रकम ही चुकाई है, साथ ही 30,000 का रजिस्ट्रशन फीस भी दी है. बता दें, एक्टर का ये नया घर मुंबई के सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित जगहों में से एक में है. यहां लोग रहने के सपने देखते हैं. हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि आर माधवन यहां शिफ्ट होने वाले हैं या फिर उन्होंने ये प्रॉपर्टी बस यूं ही खरीदी है.

माधवन की कुल नेटवर्थ

बता दें कि आर माधवन करीब 100 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. फिल्मों के अलावा वो विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं. माधवन एक फिल्म के करीब 6-7 करोड़ रुपये लेते हैं. साथ ही आर माधवन के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन भी है. हाल ही में माधवन को शैतान फिल्म में देखा गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago