✕

होम / B टाउन / 'एनिमल' की रफ्तार से PVR Inox के चेहरे पर आई मुस्कान, शेयरों ने भी लगा डाली दौड़

'एनिमल' की रफ्तार से PVR Inox के चेहरे पर आई मुस्कान, शेयरों ने भी लगा डाली दौड़

कोरोना काल में PVR जैसी कंपनियों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब उनके लिए 'अच्छे दिन' लौट आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मल्टीस्टारर फिल्म एनिमल (Animal) रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं, जिनकी अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. एनिमल की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले ही दिन फिल्म ने 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. इस आंकड़े ने जहां फिल्म निर्माता से लेकर कलाकारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है. वहीं, मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox को भी अच्छी-खासी कमाई की उम्मीद जगी है. कंपनी के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है.

शेयरों में आएगा और उछाल!
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को PVR Inox के शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,742 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, फर्स्ट डे के कलेक्शन के आंकड़े बाजार बंद होने के बाद ही आए, इसलिए कंपनी के शेयरों में उछाल Animal की एडवांस बुकिंग को लेकर लगाए गए अनुमान की वजह से आया. एनिमल की एक दिन की कमाई से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना सकती है. ऐसे में PVR Inox के शेयरों में सोमवार को भी उछाल देखने को मिल सकता है.  

थियेटरों में अब बढ़ेगी ऑक्युपेंसी
एक रिपोर्ट में नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के हवाले से बताया गया है कि दिसंबर तिमाही की शुरुआत में क्रिकेट विश्व कप के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा, जिसकी वजह से पीवीआर आईनॉक्स की तिजोरी खास नहीं भर पाई. लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर में थियेटरों में ऑक्युपेंसी फिर से बढ़ेगी. नुवामा ने PVR Inox के लिए टारगेट प्राइज 2,210 रुपए सेट किया है. इसके साथ ही शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है. बता दें कि बॉलीवुड के लिए पिछला कुछ समय अच्छा रहा है. पठान, जवान, गदर-2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं और इसके चलते PVR Inox की कमाई का आंकड़ा भी बढ़ा है.   

विस्तार पर कंपनी का फोकस 
कोरोना काल में PVR Inox जैसी कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. अब जब स्थिति बेहतर हो गई है, तो कंपनी विस्तार की योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है. देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox अगले वित्तवर्ष में करीब 500 करोड़ रुपए के निवेश से 150 स्क्रीन खोलेगी. फिलहाल, कंपनी 114 शहरों में 1,711 स्क्रीन संचालित करती है. हाल ही में कंपनी ने मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा मैसन आईनॉक्स नामक छह-स्क्रीन वाला लग्जरी सिनेमा हॉल खोला है. इसके प्रति स्क्रीन की लागत छह करोड़ रुपए है. आमतौर पर एक स्क्रीन के लिए 5 करोड़ के निवेश की आवश्यकता होती है, लेकिन यह लग्जरी मल्टीप्लेक्स है, इसलिए स्क्रीन की कीमत ज्यादा है. Maison INOX में 790 दर्शक बैठ सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago