✕

होम / B टाउन / प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे 4 Luxury अपार्टमेंट, जानिए कितने करोड़ों में हुई ये डील

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे 4 Luxury अपार्टमेंट, जानिए कितने करोड़ों में हुई ये डील

प्रियंका चोपड़ा जोनस की ये डील 3 मार्च 2025 को हुई है. जिसमें एक फ्लैट 19 में मंजिल पर और बाकी के तीन फ्लैट 18 मंजिल पर हैं. इनमें से एक अपार्टमेंट ड्यूप्लेक्स है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्लोबल आइकन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अंधेरी वेस्ट-लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बने अपने चार अपार्टमेंट्स 16.17 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं. ये सभी ओबेरॉय स्काई गार्डन में स्थित थे. इंडेक्सटैप की तरफ से जारी दस्तावेजों में ये जानकारी सामने आई है. ओबेरॉय स्काई गार्डन प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा के तीन फ्लैट 18वीं मंजिल पर और एक 19वीं मंजिल पर स्थित है. 18वीं मंजिल वाला फ्लैट 1075 वर्ग फीट में फैला है और इसे 3.45 करोड़ में बेचा गया है. खरीदार ने ₹17.26 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. दस्तावेजों से पता चला कि इसमें एक कार पार्किंग भी शामिल है.

प्रियंका चोपड़ा ने 4 अपार्टमेंट बेचे

एक्ट्रेस का 18वीं मंजिल पर स्थित दूसरा अपार्टमेंट 2.85 करोड़ में बेचा गया है, जो 885 वर्ग फीट में फेला है और खरीदार ने ₹14.25 लाख स्टांप ड्यूटी चुकाई है. दस्तावेजों से पता चला कि इस अपार्टमेंट में भी एक कार पार्किंग स्पेस है. वहीं, 19वीं मंजिल वाले तीसरे अपार्टमेंट को 3.52 करोड़ रुपये में बेचा गया है और खरीदार ने 1100 वर्ग फीट में फैले अपार्टमेंट के लिए 21.12 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भरी है.

प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट्स का खरीदार कौन?

चौथा अपार्टमेंट 1985 वर्गफीट में फैला है और इसे 6.35 करोड़ में बेचा गया है. इस डील के लिए 31.75 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी गई है. इन दोनों फ्लैट्स में भी दो पार्किंग स्पेस हैं. 3 मार्च 2025 को रजिस्ट्रेशन किया गया था. इन सभी अपार्टमेंट्स को किसी सचदेवा परिवार ने खरीदा है, जिनके नाम रजिनी त्रिलोक सचदेवा, श्रुति गौरव सचदेवा, स्नेहा डांग सचदेवा, रौनक त्रिलोक सचदेवा हैं.

प्रियंका चोपड़ा पहले भी बेच चुकी हैं अपॉर्टमेंट

बता दें कि 2023 में एक्ट्रेस ने अंधेरी में अपनी दो प्रॉपर्टीज अभिषेक चौबे को बेची थी, जो कि एक स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर थे. उन्होंने 6 करोड़ में खरीदा था. 2024 में उनकी फैमिली ने पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित बंगले को द अर्बन नोमैड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड को ₹2 लाख प्रति माह किराए पर दिया था. फर्म ने 6 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट किया था और हर महीने 2.06 लाख रुपये देने की डील हुई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago