✕

होम / B टाउन / Preity Zinta को मिली बड़ी राहत, बैंक ने माफ किया 1.55 करोड़ का लोन, जानिए क्या है मामला?

Preity Zinta को मिली बड़ी राहत, बैंक ने माफ किया 1.55 करोड़ का लोन, जानिए क्या है मामला?

मुंबई पुलिस की EOW जांच में खुलासा हुआ कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक ने प्रीति ज़िंटा के ₹18 करोड़ के लोन पर ₹1.55 करोड़ की छूट दी थी. बैंक घोटाले की जांच के दौरान यह मामला सामने आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनका ₹18 करोड़ का लोन है. New India Co-operative Bank द्वारा उन्हें दिए गए इस लोन पर ₹1.55 करोड़ की छूट दी गई थी, जिसे अब मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) जांच रही है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह छूट एक सामान्य प्रक्रिया थी या किसी घोटाले से जुड़ी है?

कैसे जुड़ा प्रीति ज़िंटा का नाम इस बैंक घोटाले से?

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच कर रही है. इस दौरान बैंक के 2010 से अब तक के सभी एनपीए (NPA) लोन की जांच की गई, जिसमें प्रीति ज़िंटा का लोन भी सामने आया. पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2011 को प्रीति ज़िंटा को बैंक से ₹18 करोड़ का लोन दिया गया था. इस लोन के बदले उन्होंने मुंबई और शिमला में स्थित संपत्तियां गिरवी रखी थीं, जिनकी कुल कीमत ₹27.41 करोड़ आंकी गई थी. हालांकि, 31 मार्च 2013 को यह लोन NPA (Non-Performing Asset) घोषित कर दिया गया, क्योंकि समय पर इसकी पूरी रकम जमा नहीं की गई थी.

कैसे मिली ₹1.55 करोड़ की छूट?

जब लोन NPA घोषित हुआ, तो बैंक ने प्रीति ज़िंटा के सामने ₹1.55 करोड़ की छूट देकर लोन सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया. 5 अप्रैल 2014 को प्रीति ज़िंटा ने बाकी का पूरा लोन चुका दिया. पुलिस का कहना है कि यह कोई असामान्य प्रक्रिया नहीं है, क्योंकि कई बार बैंकों द्वारा डिफॉल्ट लोन पर सेटलमेंट के तहत छूट दी जाती है. लेकिन इस मामले में बैंक के अन्य घोटाले उजागर होने के बाद संदेह बढ़ गया है.

प्रीति ज़िंटा ने क्या कहा?

इस मामले के सामने आने के बाद प्रीति ज़िंटा ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने X पर लिखा, "No, I operate my social media accounts myself and shame on you for promoting FAKE NEWS! No one wrote off anything or any loan for me." उन्होंने साफ किया कि उन्होंने अपना लोन खुद चुकाया था और किसी तरह की ‘लोन माफी’ का कोई सवाल ही नहीं उठता.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago