होम / B टाउन / BookMyShow के CEO को पुलिस ने भेजा समन, Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक करने का आरोप

BookMyShow के CEO को पुलिस ने भेजा समन, Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक करने का आरोप

इन दिनों सोशल मीडिया पर Coldplay का मुंबई में होने वाला कॉन्सर्ट खूब चर्चा में है. इस बीच अब 'BookMyShow' के सीईओ मुंबई पुलिस ने समन भेजा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने मुंबई में अयोजित होने वाले कोल्डप्ले (Coldplay) के कॉन्सर्ट के बारे में जरूर सुना होगा. कई लोगों ने तो उसके लिए टिकट खरीदने की कोशिश भी की और उन्हें काफी जद्दोजहद के बावजूद इसका टिकट भी नहीं मिल सका. इतना ही नहीं अब जो टिकट अवेलबल हैं, उनकी कीमत 3 लाख रुपये तक है. ऐसे में मुंबई पुलिस को इन टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग होने का अंदेशा मिला और उन्होंने ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ के सीईओ को समन भेज दिया है.

पुलिस ने भेजा समन
बुक माय शो का मालिकाना हक बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट के पास है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने कंपनी के सीईओ आशीष हेमराजानी और एक सीनियर टीम मेंबर को समन भेजा है. उन पर मुंबई में होने वाले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकटों की कथित ब्लैक मार्केटिंग करने का आरोप है. मुंबई पुलिस ने उन्हें शनिवार को पेश होने के लिए कहा है.

एक वकील की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वकील अमित व्यास ने मुंबई पुलिस में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुक माय शो के सीईओ को समन भेजा है. बता दें, इंटनेशनल म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले अगले साल जनवरी में भारत के टूर पर आ रहा है. उनका ये इंडिया टूर लगभग आठ साल बाद होने जा रहा है. कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को मुंबई में होना है. ये उनके ‘म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ का हिस्सा है. बुक माय शो पर कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की टिकट 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी. लेकिन कुछ ही सेकेंड में साइट पर तकनीकी गड़बड़ी आ गई और फिर थोड़ी देर में शो के सारे टिकट्स ‘Sold Out’ हो गए.

3 लाख तक पहुंच गया टिकट का प्राइस

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का टिकट प्राइस ओरिजनली 2500 से 35,000 रुपये था, लेकिन कुछ ही सेकेंड में ये सारे टिकट बिक गए. इसके बाद अब कुछ री-सेलर प्लेटफॉर्म इन टिकट को 35,000 रुपये से 3 लाख रुपये तक की कीमत पर बेच रहे हैं. इन प्लेटफॉर्म्स में Viagogo और Gigsberg का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें-इस सरकारी कंपनी को अडानी ग्रुप से मिला 100 करोड़ का ऑर्डर, जानिए किस प्रोजेक्ट पर काम करेगी कंपनी?

बुक माय शो ने कही ये बात
‘बुक माय शो’ पर ब्लैक मार्केटिंग करने को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी बज देखने को मिला था, इसलिए इस हफ्ते की शुरुआत में ‘बुक माय शो’ ने एक बयान जारी करके कहा था कि उसका टिकट सेलिंग और री-सेलिंग प्लेटफॉर्म Viagogo और Gigsberg से कोई लेना देना नहीं है. इतना ही नहीं उसने ग्राहकों से टिकट की आड़ में चल रही धोखाधड़ी से बचने के लिए भी अपील की है. भारतीय कानून के अनुसार देश में किसी फिल्म या शो की टिकट की बल्क बायिंग या उनकी री-सेलिंग एक दंडात्मक अपराध है. कंपनी का कहना है कि उसने भी उसके प्लेटफॉर्म पर तुरंत टिकट बिक जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, वह पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago