✕

होम / B टाउन / मशहूर कवि और फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर कवि और फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नंदी अपने के पीछे एक ऐसी धरोहर छोड़ गए हैं, जो कविता, पत्रकारिता, फिल्म निर्माण और जन सेवा तक फैली हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रसिद्ध कवि, फिल्म निर्माता, पत्रकार और पूर्व सांसद प्रितीश नंदी (Pritish Nandy) का बुधवार को दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी उम्र 73 वर्ष थी. जानकारी के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. प्रितीश नंदी के निधन की पुष्टि उनके बेटे फिल्म निर्माता कुशन नंदी और अभिनेता-राजनीतिज्ञ अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक श्रद्धांजलि साझा करते हुए की है. 

अनुपम खेर ने लिखी भावुक पोस्ट 

अपने करीबी दोस्त के निधन पर अनुपम खेर ने गहरा शोक प्रकट किया. उन्होंने लंबे समय से चली आ रही अपनी दोस्ती की यादें साझा करते हुए उन्हें जीवन से भी बड़ा बताया. अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर लिखा है कि मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरी सहायता और ताकत का एक बड़ा स्रोत थे. पिछले कुछ समय से हम ज्यादा नहीं मिले, लेकिन एक समय था जब हम साथ रहते थे. खेर ने फिल्मफेयर और द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया सहित मैगजीन कवर से उन्हें आश्चर्यचकित करने का श्रेय नंदी को दिया, इन क्षणों को खेर ने अविस्मरणीय बताया.
 

कवि से लेकर राज्यसभा सांसद बनने तक का सफर

अपनी निडर भावना और बहु-आयामी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध, नंदी एक ऐसी धरोहर छोड़ गए हैं जो कविता, पत्रकारिता, फिल्म निर्माण और जनसेवा के क्षेत्र तक फैली हुई है. नंदी महाराष्ट्र से शिवसेना के राज्यसभा सांसद थे. कई प्रतिभाओं के धनी और एक प्रसिद्ध कवि थे, जिनके पास कई काव्य संग्रह थे, एक अग्रणी संपादक थे, जिन्होंने भारतीय पत्रकारिता को फिर से परिभाषित किया और एक फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने असामान्य कहानियां बड़ी स्क्रीन पर प्रस्तुत कीं. उन्होंने पशु अधिकारों का समर्थन भी किया और टेलीविजन और स्ट्रीमिंग सामग्री के प्रमुख निर्माता के रूप में भी अपना योगदान दिया, जो उनके विविध रुचियों और योगदानों को दर्शाता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago