✕

होम / B टाउन / आलिया के साथ नज़र आया ये शख्स बॉलीवुड के लिए क्यों है खास, जानें यहां

आलिया के साथ नज़र आया ये शख्स बॉलीवुड के लिए क्यों है खास, जानें यहां

आलिया भट्ट के साथ जिस शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है, उसका नाम है यूसुफ इब्राहिम.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

हाल ही में जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक सफेद बालों वाले शख्स के साथ नज़र आईं, तो उनकी तस्वीर वायरल होते देर नहीं लगी. सोशल मीडिया पर इस शख्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई, लोग यह जानने को उत्सुक हो गए कि आखिर कपूर खानदान की बहू किसके साथ फोटो खिंचवा रही हैं.  

सिक्योरिटी कंसल्टेंट हैं यूसुफ
आलिया भट्ट के साथ जिस शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है, उसका नाम है यूसुफ इब्राहिम (Yusuf Ibrahim). युसूफ आलिया के कोई आम फैन नहीं बल्कि, बॉलीवुड के लिए बेहद खास शख्स हैं. दरअसल, यूसुफ इब्राहिम पर रणबीर कपूर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सनी लियोनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ सहित कई फिल्मी सितारों की सुरक्षा का जिम्मा है. वह बॉलीवुड जगत के जाने-माने सिक्योरिटी कंसल्टेंट हैं.

ये है उनकी कंपनी का नाम  
यूसुफ इब्राहिम की 911 Protection Squad नाम से एक सिक्योरिटी कंसलटेंट कंपनी है. ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी उनके क्लाइंट हैं. हालांकि, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के मुकाबले वह आलिया भट्ट के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं. यही वजह रही कि आलिया और रणबीर ने हाल ही में समय निकालकर युसूफ के परिवार से मुलाकात की. 

2008 में शुरू हुई थी कंपनी
911 प्रोटेक्शन स्क्वाड की बात करें, तो इसे 2008 में यूसुफ इब्राहिम और उनके पार्टनर उस्मान नोबल ने शुरू किया था. यह कंपनी केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ही सुरक्षा प्रदान नहीं करती, बल्कि कई बड़ी-बड़ी कंपनियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है. कंपनी कॉर्पोरेट सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल एंड सिविल सिक्योरिटी, इन्वेस्टीगेशन एंड इंटेलिजेंस, विजिलेंस, क्लोज प्रोटेक्शन एग्जीक्यूटिव और इवेंट सिक्योरिटी जैसी सेवाएं देती है.

शादी की सुरक्षा भी संभाली!
इस साल अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी. खबरों के अनुसार, इस शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूसुफ इब्राहिम के पास थी. सिक्योरिटी के लिए आलिया और रणबीर ने तकरीबन 200 बाउंसर हायर किए थे. फिल्मी सितारे अपनी सुरक्षा के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड हायर करते हैं और बीते कुछ सालों से ये चलन बढ़ता जा रहा है. अब चूंकि मामला सेलिब्रिटीज की सुरक्षा का है, इसलिए पैसा अच्छा-ख़ासा मिल जाता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago