✕

होम / B टाउन / जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर इस शख्स ने खोला पिटारा, गिफ्ट किया यॉट, अस्पताल और बहुत कुछ

जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर इस शख्स ने खोला पिटारा, गिफ्ट किया यॉट, अस्पताल और बहुत कुछ

जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे के मौके पर जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने ऐसे ऐसे गिफ्ट दे अनाउंस कर दिए कि लोग सुनकर हैरान हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को गिफ्ट में यॉट दिया. जैकलीन ने एक दिन पहले यानी रविवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया. सुकेश ने गिफ्ट में जैकलीन को जो यॉट दिया है, उसका नाम जैकलीन पर ही रखा है. ये वही यॉट है जिसे सुकेश ने 2021 में जैकलीन के लिए चुना था. इतना ही नहीं, उन्होंने जैकलीन के नए गाने को हिट करवाने के लिए 100 आईफोन 15 प्रो देने की भी अनाउंसमेंट की है. सुकेश एक लेटर जैकलीन के नाम लिखा और इसमें इन गिफ्ट का जिक्र किया.

यॉट और अस्पताल किया गिफ्ट

सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लेटर में बताया कि ‘लेडी जैकलीन’ नाम का यह यॉट इसी महीने डिलीवर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यॉट के सभी करों का भुगतान किया जा चुका है और यह पूरी तरह से वैध है. जैकलीन एनिमल वेलफेयर के एरिया में भी काम कर रही हैं. इसे लेकर सुकेश ने बताया कि उन्होंने जैकलीन को बेंगलुरु में जो पालतू जानवरों का अस्पताल उपहार में दिया है, वह इस साल पूरा होने वाला है. उन्होंने लेटर में ये भी बताया कि वो 100 फैंस को 'आईफोन 15 प्रो' देंगे, जिन्होंने सपोर्ट किया, इसके लिए उनकी टीम यूट्यूब से विनर्स को चुनेगी.

वायनाड लैंडस्लाइड पीड़ितों के लिए दान किए 15 करोड़

सुकेश ने बताया कि उनके पास जैकलीन के लिए एक खास जन्मदिन का उपहार है. उन्होंने केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये का दान देने का संकल्प लिया और त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए 300 घर उपलब्ध कराने का भी वादा किया. सुकेश ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी मैटेरियल गिफ्ट- जेट, नौका, बिर्किन बैग या हीरा- जैकलीन को दूसरों की मदद करने जितनी खुशी नहीं दे सकता है. इसीलिए उनकी खुशी सुनिश्चित करने के लिए सुकेश ने इन प्रतिज्ञाओं को पूरा करने के लिए केरल सरकार के साथ काम करने के लिए एक पूरी टीम तैनात करने का उल्लेख किया.

2015 से सलाखों के पीछे है सुकेश

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर को 29 मई, 2015 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उनकी गिरफ्तारी में प्राइज चिट्स और मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) अधिनियम और महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स (फाइनेंशियल) एक्ट का उल्लंघन भी शामिल है. पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद सुकेश अपने खिलाफ कई अन्य लंबित मामलों के कारण जेल में बंद है और कानूनी कार्यवाही जारी रहने तक वो सलाखों के पीछे ही रहेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago