✕

होम / B टाउन / एक्ट्रेस ही नहीं बिजनेस वुमन भी हैं शिल्पा शेट्टी, जानें कहां-कहां से होती है कमाई  

एक्ट्रेस ही नहीं बिजनेस वुमन भी हैं शिल्पा शेट्टी, जानें कहां-कहां से होती है कमाई  

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस एक्सपर्टिज को बिजनेस में भी बदल लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बॉलीवुड में सभी स्टार्स का करियर एक जैसा नहीं होता. कोई अमिताभ बच्चन की तरह लंबे समय तक फ़िल्मी दुनिया पर राज करता है, तो कोई विवेक ओबराय की तरह जल्द स्क्रीन से आउट हो जाता है. इसलिए अधिकतर कलाकार एक्टिंग के साथ दूसरे बिजनेस भी करते हैं, ताकि फिल्मी चकाचौंध कम होने पर उनकी माली हालत खराब न हो. शिल्पा शेट्टी भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने बिजनेस वर्ल्ड में भी खुद को स्थापित किया है. 

कई फिटनेस फर्म से जुड़ीं 
शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस एक्सपर्टिज को बिजनेस में भी बदल लिया है. वह कई फिटनेस बिजनेस फर्म से जुड़ी हुई हैं. कुछ समय पहले उन्होंने योग को लेकर एक DVD लांच की थी. इसके अलावा, हेल्दी डाइट पर उनकी लिखी बुक खूब पॉपुलर हुई थी. उनका अपना यूट्यूब चैनल है, जहां वह तरह-तरह के हेल्दी फूड की रेसिपी शेयर करती हैं. शिल्पा कई फिटनेस ब्रांड के विज्ञापन भी करती हैं, जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई होती है.  

फूड चेन में लगाया पैसा
शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ भी बिजनेस में जुड़ी हुई हैं. साथ ही उन्होंने फूड चेन क्रोनिकल में पैसे निवेश किए हैं, जिसे गोवा का सबसे पॉपुलर 'बीच क्लब' कहा जाता है. इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक टीवी कॉमर्स चैनल में इंवेस्ट किया था. शिल्पा ने अपने पति के साथ मिलकर 2014 में 'सतयुग गोल्ड' नामक कंपनी की शुरुआत भी की थी. शिल्पा शेट्टी 13 से ज्यादा ब्रांड की एम्बेस्डर हैं. जिसमें उनके फिटनेस से लेकर होम डेकोर और कई अंतराष्ट्रीय ब्रांड्स शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए और किसी भी फोटोशूट के लिए करीब 70 से 90 लाख रुपए तक लेती हैं. 

रियल एस्टेट में भी एंट्री
एक रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा मुंबई स्थित रॉयल्टी क्लब की मालकिन हैं. इसके अलावा, उनका मुंबई में Iosis स्पा और सैलून भी है. इसमें शिल्पा को-ओनर हैं. शिल्पा एक प्रोडक्शन कंपनी की भी मालकिन हैं, जिसने 2014 में फिल्म Dishkiyaoon बनाई थी. एक्ट्रेस ने रियल सेक्टर में भी एंट्री ली हुई है. 2013 में उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर Groupco Developers नामक कंपनी लॉन्च की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago