✕

होम / B टाउन / 16 सितंबर को नहीं, अब इस तारीख को सिर्फ 75 रुपये में देखें कोई भी फिल्म

16 सितंबर को नहीं, अब इस तारीख को सिर्फ 75 रुपये में देखें कोई भी फिल्म

एसोसिएशन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कुछ स्टेकहोल्डर्स की रिक्वेस्ट पर नेशनल सिनेमा डे सेलिब्रेशन की तारीख 16 सितंबर से बढ़ा दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप इस इंतजार में हैं कि 16 सितंबर को मल्टीप्लेक्स में कोई भी फिल्म सिर्फ 75 रुपये में देख सकते हैं तो जरा रुक जाइए, क्योंकि ये तारीख आगे बढ़ा दी गई है. नई तारीख है 23 सितंबर. अब आप 23 सितंबर को 75 रुपये में किसी भी मल्टीप्लेक्स में जाकर सिनेमा देख सकते हैं.

अब 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अब 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाने का ऐलान किया है. एसोसिएशन ने पहले 16 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाने की घोषणा की थी और यह तय किया था कि उस दिन पूरे देश में सिर्फ 75 रुपये में फिल्में देखी जा सकेंगी, लेकिन अब तारीख आगे बढ़ा दी गई है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को माना जा रहा है.

'ब्रह्मास्त्र' को देखने के लिए भीड़ उमड़ी
एसोसिएशन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कुछ स्टेकहोल्डर्स की रिक्वेस्ट पर नेशनल सिनेमा डे सेलिब्रेशन की तारीख 16 सितंबर से बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी गई है. कोरोना के बाद पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को देखने के लिए भीड़ उमड़ी है. मल्टीप्लेक्स के लिए यह राहत भरी खबर है. ऐसे में वे अपनी कमाई को लेकर रिस्क नहीं उठाना चाह रहे हैं, क्योंकि उनकी इस फिल्म से अच्छी कमाई हो रही है.

यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए
नई सूचना के मुताबिक 23 सितंबर को देशभर के 4,000 से अधिक मल्टीप्लेक्स में आप केवल 75 रुपए में कोई भी फिल्म देख सकते हैं. यानी टिकट की कीमत चाहे 200 रुपये हो या फिर 400 रुपए, आपको सिर्फ 75 रुपए ही देने होंगे. ध्यान रखिए कि यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए है.

यह ऑफर सिर्फ मल्टीप्लेक्स के लिए है
23 सितंबर को कोरोना महामारी के बाद मल्टीप्लेक्स खुलने के जश्न के तौर पर सेलिब्रेट किया जाएगा. आपको ये भी बता दें कि फिलहाल सिंगल स्क्रीन में ऐसा कोई ऑफर नहीं है. यह ऑफर सिर्फ मल्टीप्लेक्स के लिए है. PVR, INOX, Cinepolis, Carnival, Miraj, Citypride, Asia, Mukta A2, Movie Time, Wave, M2K, और Delite सहित 4,000 से अधिक मल्टीप्लेक्स में आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

VIDEO : असली में कौन हैं भगवान श्री कृष्ण? समझने के लिए ये वीडियो देखें


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago