✕

होम / B टाउन / अरिजीत या श्रेया घोषाल नहीं, ये भारत का सबसे महंगा सिंगर, 1 गाने के लिए लेते हैं करोड़ों

अरिजीत या श्रेया घोषाल नहीं, ये भारत का सबसे महंगा सिंगर, 1 गाने के लिए लेते हैं करोड़ों

कई ऐसे नामचीन सिंगर्स हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है, इन्हीं में एक ऐसा नाम भी हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक गाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाला सिंगर कौन होगा. इस सवाल के जवाब में शायद आप अरिजीत सिंह का नाम ले सकते हैं. फीमेल सिंगर की बात हो तो शायद आपको श्रेया घोषाल का नाम याद आ सकता है. लेकिन ये सारे हाईएस्ट पेड सिंगर नहीं हैं. इससे भी ज्यादा ताज्जुब की बात ये है कि सबसे ज्यादा फीस लेने वाला सिंगर फुल टाइम सिर्फ सिंगिंग ही नहीं करता है. बल्कि गाने कम ही गाता है. फिर भी उसकी फीस के मुकाबले अरिजीत सिंह जैसे बड़े बड़े सिंगर्स की फीस काफी कम है. क्या आप जानते हैं ये सिंगर कौन हैं.

एक गाने की 3 करोड़ रुपये फीस

ये सिंगर कोई और नहीं एआर रहमान हैं. ए आर रहमान अपनी सिंगिंग से ज्यादा अपने म्यूजिक के लिए मशहूर हैं. इसलिए वो सिंगिंग कम ही करते हैं. लेकिन जब भी वो गाते हैं तब उनकी फीस काफी ज्यादा होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ए आर रहमान एक एक गाने के तीन करोड़ रु. बतौर फीस चार्ज करते हैं. जो दूसरे सिंगर्स की फीस के मुकाबले 12 से 15 गुना ज्यादा है. आमतौर पर एआर रहमान उन्हीं गानों को गाते हैं जिसका म्यूजिक वो खुद कंपोज करते हैं. लेकिन कोई और म्यूजिशियन के गाने को गाना हो तो प्रोड्यूसर को उनकी ये फीस अदा करनी होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 2100 करोड़ रुपये है.

अन्य सिंगर्स की फीस

वैसे तो ए आर रहमान की सिंगिंग फीस से बाकी सिंगर्स का कोई मुकाबला नहीं है. फिर भी फुल टाइम सिंगर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर हैं श्रेया घोषाल. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेया घोषाल हर गाने के 25 लाख रु. तक चार्ज करती हैं. दूसरे नंबर पर आती हैं सुनिधि चौहान. जो अपने एक एक गाने के लिए 18 से 20 लाख रु. तक चार्ज करती हैं. बताया जाता है कि अरिजीत सिंह की फीस भी इतने ही लाख के आसपास है. वहीं एक गाने के लिए 15-18 लाख की कथित फीस के साथ सोनू निगम टॉप 5 में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर बादशाह और दिलजीत दोसांझ ने बीते सालों में अपनी फीस बढ़ा दी है और जल्द ही टॉप 5 में भी आ सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

19 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

19 hours ago