✕

होम / B टाउन / फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, फिर भी आज कैसे बहुत कमाते हैं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी?

फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, फिर भी आज कैसे बहुत कमाते हैं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी?

बॉलीवुड स्टार्स अब बिजनेस में लगा रहे पैसे, लेकिन सुनील शेट्टी तो 21 साल की उम्र से ही बिजनेस कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक्स्ट्रा इनकम के लिए विभिन्न सेक्टर्स के स्टार्टअप में इन्वेस्ट कर रहे हैं. यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन बॉलीवुड के एक पॉपुलर एक्टर ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र से ही बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था. ये एक्टर कोई और नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी हैं.

21 साल की उम्र से ही करने लगे बिजनेस
सुनील शेट्टी एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्हें शुरुआत से ही बिजनेस का काफी शौक था. वे उनमें से नहीं हैं जो बिजनेस शुरू करने के लिए सही समय के इंतजार में रहे हों. उन्होंने 21 साल की उम्र में ही बिजनेस करना शुरू कर दिया था. उनकी बिजनेस क्षमता इतनी जबर्दस्त है कि वे अलग-अलग सेक्टर्स में बिजनेस करते हैं.

मेन्स ज्वैलरी ब्रैंड MetaMan के फाउंडिंग मेंटर
उन्होंने हाल में ही इंटरनेशनल मेंस डे के उपलक्ष्य पर मेन्स ज्वैलरी ब्रैंड MetaMan को लॉन्च किया. यह ब्रैंड विशेष तौर पर मेन्स ज्वैलरी तैयार करता है. इस कंपनी में सुनील शेट्टी फाउंडिंग मेंटर की भूमिका में हैं. इस कंपनी के मुख्य फाउंडर अनिल शेट्टी हैं, जिन्होंने इस मौके पर कहा कि अभी उनके पास 20 यूनिक डिजाइन हैं, जो अगले तीन महीने में 150 डिजाइन पर पहुंच जाएगा. MetaMan ने 1 मिलियन यूएस डॉलर का फंड भी इकट्ठा कर लिया है, जिसमें Zerodha के निखिल कामथ, Accel Partners के प्रशांत प्रकाश, BlueStone के गौरव सिंह कुशवाहा और क्रिकेटर केएल राहुल, रॉबिन उथप्पा का भी पैसा लगा हुआ है. 

सुनील शेट्टी की नेटवर्थ और उनका बिजनेस
सुनील शेट्टी आज भले ही फिल्मी दुनिया में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन बिजनेस से उनकी खूब कमाई हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये है. उनका 'पॉपकार्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' नाम से खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है. इसके अलावा 'मिसचीफ डाइनिंग बार' और 'क्लब एच2ओ' नाम से देश के कई शहरों में उनके रेस्टोरेंट्स भी हैं. वे एक फैशन उद्यमी भी हैं. यही नहीं, रियल स्टेट में भी उन्होंने अच्छा-खासा इन्वेस्ट किया हुआ है.

21 साल में रेस्टोरेंट ऑनर बने, 24 साल में फैशन उद्यमी बने
अपनी बिजनेस जर्नी के बारे में सुनील शेट्टी ने बताया है, "21 साल की उम्र में  मैंने एक रेस्तरां खोल लिया था और लोगों को लगा कि मैं उसी रास्ते पर आगे बढ़ूंगा. 24 साल की उम्र में, मैं फैशन मर्चेंडाइजिंग के लिए तैयार हो गया था. कुछ लोगों को एक सेटल्ड बिजनेस छोड़कर फैशन में शुरुआत करना मूर्खतापूर्ण लग रहा था. जब मैं 28 साल का हुआ तो मेरे सबसे करीबी दोस्तों ने सोचा कि फैशन उद्यमी से फिल्मों में करियर बनाने के बारे में सोचना हास्यास्पद है."

उन्होंने बताया, "रेस्टोरेंट ऑनर से मर्चेंडाइजर, रिटेलर से एक्टर, NGO से रियल एस्टेट, ब्रांड एम्बेस्डर से मेंटर, फिल्म प्रोड्यूसर से स्टार्टअप फाउंडर तक. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेरी प्रोफेशनल जर्नी कितनी लंबी, चौड़ी और घुमावदार रही है."

सुनील शेट्टी का कार कलेक्शन
सुनील शेट्टी कारों के भी काफी शौकीन हैं. उनके पास हमर एच3, मर्सिडीज-बेंज एसयूवी, टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर है.

VIDEO : गौरी खान ने रखा ई-कॉमर्स मार्केट में कदम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago