✕

होम / B टाउन / National Film Awards का ऐलान: जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

National Film Awards का ऐलान: जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

किसे मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, किसे मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, यहां देखिए National Film Awards 2022 की पूरी लिस्ट

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

National Film Awards 2022: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो गया. अजय देवगन को फिल्म 'तानाजी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. उनके साथ-साथ सूर्या को भी फिल्म 'पोत्रू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.

बेस्ट हिन्दी फिल्म का अवॉर्ड आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' को दिया गया और बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड 'तानाजी' को दिया गया. वहीं, बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड सूराराय पोत्रू (तमिल) को दिया गया.

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले अजय देवगन
सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए अपने करियर का तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने पर अजय देवगन ने कहा, 'मैं 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं. मैं सभी को धन्यवाद देता हूं. सबसे बढ़कर मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया करना चाहूंगा. साथ ही अपने माता-पिता और ईश्वर को उनके आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त करता हूं. मेरी ओर से अन्य सभी विजेताओं को भी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई.'

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, देखिए लिस्ट

बेस्ट एक्टर : अजय देवगन (तानाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सूराराय पोत्रू)

बेस्ट एक्ट्रेस : अपर्णा बालमुरली (सूराराय पोत्रू)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म : तानाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट हिन्दी फिल्म : तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)

बेस्ट फीचर फिल्म : सूराराय पोत्रू (तमिल)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)

बेस्ट डायरेक्टर : केआर सच्चिदानंदन (मलयालम फिल्म : एके अय्यप्पनम कोशियुम) 

बेस्ट गीतकार : मनोज मुन्तशिर (सायना)

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा : द लॉन्गेस्ट किस (लेखक- किश्वर देसाई)

बेस्ट नरेशन 'वॉयस ओवर' अवॉर्ड : शोभा थरूर श्रीनिवासन (फिल्म - 'रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल')

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन : विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत) : थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) : जीवी प्रकाश (सूराराय पोत्रू)

बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज : अभिजीत दलवी 

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म : एना की गवाही (डांगी) 

बेस्ट तेलुगु फिल्म : कलर फोटो

बेस्ट तमिल फिल्म : शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु 

बेस्ट कन्नड़ फिल्म : डोलु

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट : मध्य प्रदेश

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख) : उत्तराखंड और यूपी 

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू : जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स

VIDEO: 2022 में टॉप 10 पॉपुलर भारतीय वेब सीरीज कौन हैं, जिन्हें देखना आपके लिए है जरूरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago