✕

होम / B टाउन / Mithun Chakraborty को मिलने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार की कितनी है प्राइज मनी? 

Mithun Chakraborty को मिलने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार की कितनी है प्राइज मनी? 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मिथुन चक्रवर्ती को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ने वाले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्टूबर को होने वाले 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा. अपने ज़माने की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, खुशबू सुंदर और फिल्म प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है.

शानदार रहा है करियर 
पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के पूर्व छात्र रहे मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है.  अपने 48 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी भाषाओं में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मिथुन को 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मान से नवाजा गया है. मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, उन्हें असल पहचान 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर से मिली. यह फिल्म सुपरहिट रही थी.

बेटे ने कही ये बात
मिथुन के बेटे नमाशी ने कहा कि मेरे पिता इस सम्मान से बेहद खुश हैं. यह हमारे लिए गर्व का विषय है. मेरे पिता सेल्फ मेड सुपरस्टार हैं. यह सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था. लेकिन हमें खुशी है कि अंततः उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है. इससे पहले पुरस्कार की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को प्रेरणा देती है. मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला लिया है.

क्या-क्या मिलता है?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर इस पुरस्कार के साथ मिथुन चक्रवर्ती को कितनी प्राइज मनी मिलेगी. दादा साहब फाल्के पुरस्कार के रूप में एक गोल्डन लोटस, प्रशस्ति पत्र और निर्धारित प्राइज मनी दी जाती है. हालांकि, इसकी राशि समय-समय पर बदलती रहती है. लेकिन पिछले साल साल तक इसके तहत 10 लाख रुपए दिए जाते थे.  इस पुरस्कार की शुरुआत भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के (धुंडीराज गोविंद फाल्के) की स्मृति में 1969 में की गई थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago