✕

होम / B टाउन / मिर्जापुर के ‘गुड्डू भैया’ हर दिन करते हैं मोटी कमाई, अन्य कलाकार भी है करोड़पति

मिर्जापुर के ‘गुड्डू भैया’ हर दिन करते हैं मोटी कमाई, अन्य कलाकार भी है करोड़पति

मिर्जापुर 3 फाइनली प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मिर्जापुर 3 के कास्ट की कितनी है नेटवर्थ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मिर्जापुर सीजन 3 (Mirzapur 3) जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था. फाइनली प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. मिर्जापुर सीजन 3 को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार भी मिल रहा है. मिर्जापुर सीरीज 3 के यदि हम मुख्य कलाकारों की बात करें तो इसमें पकंज त्रिपाठी, अली फजल, रशिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी हैं. कालीन भैया से लेकर गुड्डू भैया तक, फैंस सबका दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. तो चलिए कड़ी में थोड़ा फोकस गुड्डू पंडित यानि अली फजल पर करते हैं और उनकी नेटवर्थ के बारे में आपको बताते हैं.

लग्जरी लाइफ जीते हैं अली फजल

मिर्जापुर में बतौर गुड्डू भैया बनकर लाइमलाइट बटोरने वाले अली फजल काफी समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, उन्होंने तौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. करियर के शुरू में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी नहीं हासिल कर पाए. बता दें कि, अली फजल ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में इंजीनियर स्टूडेंट का रोल निभाया था. उनका रोल भले ही छोटा सा था लेकिन फैंस का एक्टर ने दिल जीत लिया था. अब बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बाद अली फजल लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. 

करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल की कुल संपत्ति लगभग 33 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं. हालांकि मिर्जापुर के लिए एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी और उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं. बता दें कि, अली फजल का मुंबई में एक आलीशान घर है. हालांकि इसकी कुल कितनी कीमत है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है. वहीं एक्टर को महंगी गाड़ियों का भी शौंक है. अली के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास BMW 3 सीरीज जीटी, मर्सिडीज बेंज GLE 250 D, औडी A4 है.

मिर्जापुर के अन्य कलाकारों की संपत्ति

पंकज त्रिपाठी ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. वह लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये के आस-पास है. एक्टर का बिहार में घर होने के साथ ही मुंबई में भी घर है. वहीं रसिका दुग्गल एक बेहतरीन अदाकारा है. वह मिर्जापुर 2 में भी नजर आई थी. ऐसे में वह मिर्जापुर 3 में भी नजर आने वाली हैं. अभिनेत्री ने बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया था. रिपोट्स की माने तो उनकी कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपये है. इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी ने मिर्जापुर सीरीज में अहम भूमिका निभाई है. अपनी दमदार एक्टिंग से अभिनेत्री ने लाखों लोगों के दिल में एक अलग पहचान हासिल की हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago